शिवपुरी के पोहरी थाना क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे की मदद से एक निर्दोष व्यक्ति को झूठे आरोप से मुक्ति मिल गई। झिरी की एक युवती ने 16 जुलाई 2024 को प्रदीप कुमार दुबे के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया था। युवती का आरोप था कि आधार कार्ड में सुधार के लिए प्रदीप के कियोस्क सेंटर पर गई थी। वहां प्रदीप ने फोटो खींचने के बहाने उसके साथ छेड़छाड़ की। मामले में अधिवक्ता विजय शर्मा ने सीसीटीवी फुटेज को अदालत में साक्ष्य के रूप में पेश किया। फुटेज के आधार पर प्रदीप कुमार दुबे को निर्दोष साबित किया गया। ‘सीसीटीवी कैमरे न्याय दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं’ अधिवक्ता विजय शर्मा ने कहा कि सीसीटीवी कैमरे नहीं होते तो एक निर्दोष व्यक्ति को झूठे आरोपों का सामना करना पड़ता। शिवपुरी एसपी अमन सिंह राठौड़ ने इस मामले पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरे अपराध नियंत्रण और न्याय दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। एसपी ने व्यापारियों और आम नागरिकों से अपील की। उन्होंने कहा कि सभी लोग अपने प्रतिष्ठानों, घरों और सार्वजनिक स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाएं। इससे अपराधियों पर नजर रखने के साथ झूठे आरोपों से भी बचा जा सकता है। Post navigation Quinn Hughes Sparks Boost Canucks’ Revival Hopes Amid Injury Return Buzz इंदौर के विश्वेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि महोत्सव:द्वादश शिवलिंगों का पंचामृत से अभिषेक, 51 क्विंटल खिचड़ी का प्रसाद वितरण