Sikandar Teaser Out: सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म सिकंदर ईद 2025 पर सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. फिल्म के रिलीज की तारीख अब तक सामने नहीं आई है. वहीं मेकर्स ने अब सिकंदर का एक नया टीजर रिलीज कर फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है. फिल्म के टीजर में सलमान खान के एक्शन अवतार के साथ रश्मिका मंदाना की झलक भी देखने को मिली है. सिकंदर के टीजर की शुरुआत एक्शन सीन से होती है जिसमें सलमान खान गुंडों का सूपड़ा साफ करते नजर आते हैं. टीजर में ही सुपरस्टार के सुपर डायलॉग्स सुनने को मिले हैं. वे कहते हैं- इंसाफ नहीं साफ करने आया हूं. कायदे में रहो फायदे में रहो, वरना श्मशान या कब्रिस्तान में रहो. टीजर में लीड एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के भी दो-तीन सीन दिखाए गए हैं. View this post on Instagram A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) सिकंदर के टीजर में सलमान खान और रश्मिका मंदाना के डांस सीन को भी ऐड किया गया है. यये भी पढ़ें: इन हसीनाओं के नाम है 3000 करोड़ से ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों का रिकॉर्ड Post navigation सरकारी नौकरी:ASRB NET 2025 का नोटिफिकेशन जारी; 1 अप्रैल से शुरू आवेदन, 582 पदों पर होगी भर्ती यो-यो हनी सिंह के कमबैक से और पिछड़ी भोजपुरी, इस बेइज्जती का ज़िम्मेदार कौन?