एक्ट्रेस मनारा चोपड़ा के पिता रमन राय हांडा का निधन 16 जून को हो गया था। उनका अंतिम संस्कार आज मुंबई के जोशी वाड़ी वेस्ट के ओशिवारा हिंदू श्मशान भूमि में किया जाएगा। पिता की अंतिम यात्रा में मनारा चोपड़ा काफी भावुक नजर आईं। अंतिम यात्रा में भावुक दिखीं मनारा ओशिवारा हिंदू स्मशान भूमि में होगा अंतिम संस्कार मनारा चोपड़ा ने पिता रमन राय के निधन की जानकारी खुद इंस्टाग्राम के जरिए दी थी। उन्होंने एक फोटो के साथ ॐ नमः शिवाय से शुरुआत करते हुए लिखा था- गहरे दुख और शोक के साथ हम आपको सूचित करते हैं कि हमारे प्रिय पिता का 16/06/2025 को निधन हो गया। वे हमारे परिवार की ताकत और सहारे का स्तंभ थे। हालांकि, अंतिम संस्कार की जगह बदलने का कारण एक्ट्रेस ने अभी तक नहीं बताया है। लंबे समय से बीमार थे एक्ट्रेस के पिता जूम की रिपोर्ट के अनुसार, मनारा के पिता रमन पिछले कुछ समय से बीमार थे। वे परिवार के साथ मुंबई में थे। रमन राय दिल्ली हाईकोर्ट के तीज हजारी कोर्ट में वकील थे। उनका जन्म नई दिल्ली में हुआ था। उनकी पत्नी कामिनी चोपड़ा हांडा एक ज्वेलरी डिजाइनर हैं। Post navigation जावेद जाफरी का लग्जरी घर देख फराह को हुआ पछतावा:बोलीं- तेरे से ही शादी कर लेनी चाहिए थी, ये घर मिलना था मुझे आमिर-गौरी के रिश्ते पर सलमान ने ली चुटकी:कपिल के शो में शादी के सवाल पर बोले- वो परफेक्शनिस्ट हैं, शादी को परफेक्ट बनाकर छोड़ेंगे