ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा 2 के सेट से लगातार हादसों की खबरें सामने आ रही हैं। कुछ समय पहले शूटिंग ब्रेक में जूनियर आर्टिस्ट की नदी में डूबने से मौत हो गई, वहीं हाल ही में जूनियर आर्टिस्ट का हार्ट अटैक से निधन हो गया। हाल ही में खबरें थीं कि कांतारा 2 के सेट पर तेज हवा से नाव पलट गई, जिसमें ऋषभ शेट्टी समेत करीब 30 लोग सवार थे। हादसे में सभी बाल-बाल बचे। इन खबरों पर अब फिल्म कांतारा 2 के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर ने सफाई दी है। आदर्श जे.ए. ने बताया है कि शूटिंग के बीच जो नाव पलटी थी, वो नकली थी। कर्नाटक के मणि जलाशय में शूटिंग के लिए एक नकली नाव बनाई गई थी। नाव का इस्तेमाल महज बैकग्राउंड विजुअल के लिए होना था। तेज हवा और बारिश से वो नाव पलटी जरूर, लेकिन जिस वक्त ये हादसा हुआ, उस समय उसमें कोई मौजूद नहीं था। आदर्श ने ये भी बताया है कि हादसा इतना छोटा था कि इससे शूटिंग में भी कोई रुकावट नहीं आई। टीम ने उसे हटाकर शूटिंग जारी रखी। नाव पलटने से सेट पर हुआ भारी नुकसान टीम की तरफ से सफाई में भले ही इसे मामूली हादसा बताया जा रहा हो, हालांकि पीटीआई की रिपोर्ट में पुलिस सूत्रों के अनुसार बताया गया था कि हादसे के बाद सेट में अफरा-तफरी मच गई। भले ही सभी क्रू मेंबर्स सुरक्षित हैं, हालांकि मेकर्स को काफी नुकसान हुआ है। कई शूटिंग इक्विपमेंट्स नाव पलटने से बह गए हैं, इनमें कैमरे भी शामिल हैं। कांतारा-2 के सेट पर लगातार हो रहे हैं बड़े हादसे Post navigation कुशाल टंडन और शिवांगी जोशी का हुआ ब्रेकअप:एक्टर ने सोशल मीडिया पर किया ऐलान, बाद में डिलीट कर दी पोस्ट; 2 सालों से रिलेशनशिप में थे ‘डॉन 3’ में कियारा को रिप्लेस करेंगी कृति सेनन!:पैपराजी के सवाल पर एक्ट्रेस ने दिया रिएक्शन, 2026 में रिलीज हो सकती है फिल्म