करियर क्लैरिटी सीजन 2 के एपिसोड 25 में आपका स्वागत है। आज हम दो सवालों का जवाब दे रहे हैं। पहला सवाल है दिल्ली से वंशिका का। सवाल- दिल्ली से अपनी 10वीं क्लियर की है 77% से। मेरा सवाल ये है कि मुझे आगे क्या स्ट्रीम चुननी चाहिए। साइंस लेनी चाहिए या आर्ट्स लेनी चाहिए। जवाब- सीनियर करियर काउंसलर श्वेता खन्ना भंद्राल बताती हैं- आर्ट्स लें या साइंस। आप दो सवालों के जवाब ढूंढें। ऐसा काम जिसे आप हाथों से करना चाहते हैं और घंटों करने के बाद भी बोर नहीं होतीं हैं जैसे अपने इंटरेस्ट को समझें किताबें पढ़ना आपको पसंद है तो आप ह्यूमैनिटीज ले सकते हैं। वहीं अगर आपको साइंस की किताबें पढ़ना, मशीनों से जुड़ा नॉलेज, मैथ्स से कैलकुलेशन पसंद हैं तो PCB ले सकते हैं। वहीं, यदि आपको लोगों से मिलना-जुलना पसंद है। उनके मुद्दों को सुलझाने में इंटरेस्ट है तो आप ह्यूमैनिटीज ले सकते हैं। सवाल- मैंने 12वीं एग्रीकल्चर से पास की है। बीएससी एग्रीकल्चर के बाद क्या स्कोप है कृपया मुझे बताएं? जवाब- सीनियर करियर काउंसलर डॉ आशीष पंथ बताती हैं- ऑल इंडिया एंट्रेंस एग्जामिनेशन देकर आप ऑफ एग्रीकल्चर की 71 यूनिवर्सिटी में एडमिशन ले सकते हैं। इसके साथ ही आप इन स्ट्रीम में MSc कर सकते हैं आप CAT यानी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के जरिए एग्रीबिजनेस में एडमिशन ले सकते हैं इनमें आप IIM अहमदाबाद, IIM लखनऊ , MANAGE हैदराबाद और IRMA आनंद के जरिए इन कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं। आप MANAGE हैदराबाद से एग्रीक्लिनिक, एग्रीबिजनेस का डिप्लोमा कर सकते हैं। आप इसके जरिए डेयरी, नर्सरी भी खोल सकते हैं। आप बीएससी के बाद बीएड करके एग्रीकल्चर टीचर बन सकते हैं। इससे आप एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट, हॉर्टिकल्चर डिपार्टमेंट में जॉब कर कर सकते हैं। इसमें आप एग्रीकल्चर में जॉब ऑप्शन हैं। सवाल अभी भेजने के लिए यहां क्लिक करें सरकारी नौकरियों की खबर के लिए यहां क्लिक करें… Post navigation After Shahzadi Khan, UAE executes two more Indian nationals despite mercy petitions and pardon requests आरएएस मेंस-2024 कल से, दो दिन होगा एग्जाम:अजमेर के 29 और जयपुर के 48 सेंटर पर 21 हजार से ज्यादा कैंडिडेट्स रजिस्टर्ड