मशहूर हरियाणवी मॉडल शीतल उर्फ सिम्मी चौधरी की लाश बरामद हो गई है। उसकी लाश सोनीपत के खरखौदा में नहर में मिली। उसके हाथ और छाती पर बने टैटू से पहचान हुई है। शीतल मूल रूप से पानीपत की रहने वाली थी। शनिवार (14 जून) को वह घर से शूटिंग के लिए निकली थी। इस दौरान उसने बहन नेहा को कॉल कर कहा था कि बॉयफ्रेंड उसे पीट रहा है। उसे जबरन अपने साथ ले जाने की कोशिश कर रहा है। इसके बाद कॉल कट गई। इसके बाद सोमवार सुबह शीतल की लाश सोनीपत से बरामद हुई। सोनीपत पुलिस ने पुष्टि कर दी कि यह लाश शीतल की है। वहीं आरोपी बॉयफ्रेंड की कार भी रविवार सुबह दिल्ली पैरलल नहर में पड़ी मिली थी, जिसमें से युवक को लोगों ने निकाल लिया, लेकिन मॉडल गायब थी। जिसके बाद बहन ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। इस बारे में सोनीपत एसीपी हेडक्वार्टर अजीत सिंह ने कहा… खरखौदा में नहर में युवती की डेडबॉडी मिली थी। जिसकी पहचान शीतल के रूप में हुई है। पानीपत की उरलाना कलां चौकी में गुमशुदगी का मामला दर्ज हुआ था। मामले की जांच की जा रही है। ये हत्या है या हादसा, इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है। हालांकि परिवार ने हत्या का शक जताया है। इस हालत में मिली मॉडल की लाश… शूटिंग के लिए अहर गांव गई थी मॉडल नेहा ने बताया कि शीतल उसके ही साथ रहती थी। वह हरियाणवी एल्बम में बतौर मॉडल का काम करती थी। 14 जून को गांव अहर में शूटिंग के लिए गई थी। जहां से वह वापस नहीं आई। इसके बारे में पता किया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। मॉडल की PHOTOS… सिम्मी के मॉडलिंग वाले हरियाणवी गाने जन का जाड्डा का VIDEO मॉडल सिम्मी के बॉयफ्रेंड को लेकर बहन ने क्या कहा…. निजी अस्पताल में भर्ती सुनील, अचेत होने का नाटक कर रहा आरोपी सुनील अभी पानीपत के सिवाह बाइपास स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती है। जानकारी के मुताबिक सुनील बहुत अच्छा तैराक है। उसने ये सब साजिश के तहत ही किया है। वह तेज रफ्तार से कार को नहर में लेकर गया। जिसके बाद वह खुद कुछ ही देर बाद बाहर निकल आया था। जबकि मॉडल नहर में लापता हो गई थी। सुनील की हालत सामान्य है, लेकिन वह भर्ती होने के लिए अचेत होने का लगातार नाटक कर रहा है। Post navigation साउथ एक्ट्रेस मालविका ने मुंबई को बताया असुरक्षित:मुंबई पुलिस ने जवाब में कहा- समझ सकते हैं, ऐसे अनुभव चौंकाने और लंबा असर छोड़ने वाले होते हैं अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद लापता हुए फिल्ममेकर:जहां क्रैश हुआ, आखिरी लोकेशन वहां से 700 मीटर दूर थी, मृतकों से मैच किया जाएगा DNA