मंडला जिले में बिछिया नगर में बुधवार शाम वार्ड नंबर 11 के आवासीय क्षेत्र में कबाड़ गोदाम में अचानक आग लग गई। आग का कारण पास में जलाए गए कचरे से निकली चिंगारी थी। यह चिंगारी कबाड़ में रखे टायर और प्लास्टिक तक पहुंच गई। इससे देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। कबाड़ में रखे सामान में छोटे-छोटे धमाके होने लगे। काले धुएं का गुबार चारों तरफ फैल गया। इससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। स्थानीय निवासियों ने तुरंत बिछिया फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया। दमकल की सूझबूझ से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। आग को समय रहते नियंत्रित कर लिया गया। Post navigation SBI plans to support startups post-Series B: Setty महाशिवरात्रि पर किलेश्वर महादेव मंदिर में भीड़:50 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, 56 भोग महाप्रसादी का वितरण