उज्जैन के महानंदा नगर निवासी जयंत वैद्य ने 22 फरवरी को साइबर पुलिस को शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें उन्होंने बताया था कि वेबसाइट forexworld.uk पर फारेक्स ट्रेडिंग अकाउंट बनाकर अलग-अलग बैंक खातों में निवेश कराकर लगभग 31 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी की गई। टीम ने जांच की तो पता चला कि यूपीआई से जयंत से 45 हजार, 95 हजार रुपए केनरा बैंक में, 1 एक लाख रुपए एचडीएफसी बैंक में, 85 हजार 850 रुपए फेडरल बैंक, 85 हजार 900 रुपए फेडरल बैंक, 2 लाख 30 हजार 800 रुपए फेडरल बैंक, 13 लाख 83 हजार 756 रुपए उत्कर्ष बैंक एवं 8 लाख 67 हजार 570 रुपए​​,​​​​​ एक्सिस बैंक में जमा कराए गए। शिकायत जांच पर केस दर्ज किया गया। जांच में राजकोट के निमेश भाई पिठाडिया (39) निवासी ए-23 विवेकानंद नगर जिला राजकोट गुजरात को अम्बेडकर गेट कोठारिया रोड राजकोट से गिरफ्तार किया है। लोगों को सतर्क रहने के लिए एडवायजरी जारी