दतिया में जुआ खेलने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। बसई थाना पुलिस ने बुधवार दोपहर को मुखबिर की सूचना पर जनकपुर में पहाड़िया के पास छापेमारी की। पुलिस ने मौके से 8 जुआरियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से 1 लाख 700 रुपए नकद और एक ताश की गड्डी जब्त की गई। ये आरोपी पकड़ाए पकड़े गए आरोपियों में बसई निवासी सुरेंद्र कोरी (31), ककौड़ा निवासी बृजेश लोधी (25), बसई निवासी अर्जुन अहिरवार (30), हिम्मतपुर निवासी रोशन लोधी (45), बसई निवासी अमर सिंह अहिरवार (28), बसई निवासी संतोष अहिरवार (51), सतलौन निवासी जुगराज लोधी (50) और ककौड़ा निवासी रामनिवास लोधी (35) शामिल हैं। बसई थाना प्रभारी सच्चिदानंद शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की है। आरोपी ताश के पत्तों से रुपयों का दांव लगाकर हार-जीत का जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। Post navigation महाशिवरात्रि पर बालाघाट में निकली शोभायात्रा:40 किलो के मुकुट पहनकर शिव-हनुमान बने भक्त, भगवान की झांकियां दिखी महाशिवरात्रि पर बैतूल में निकली शिव बारात:हाथी पर सवार महाकाल, आदिवासी नृत्य और झांकियों ने मोहा मन