मध्य प्रदेश वक्फ़ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ सनवर पटेल पहुंचे एशिया की सबसे बड़ी ईदगाह 7 जून को ईद उल अज़हा को देखते हुए तैयारीयों का जायज़ा लिया। ईदगाह इबादत परिसर की रंगाई – पुताई , साफ़ सफ़ाई,साज सज्जा आदि का निरीक्षण किया । पार्किंग सहित सभी व्यवस्थाओं को देखते हुए दिशा निर्देश दिए गए। ईद की नमाज़ शनिचर को सुबह 6:30 बजे होगी । वक्फ़ बोर्ड के अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार ढाई सौ (250)वॉलिंटियर्स तैनात रहेंगे जो व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संभालेंगे। पार्किंग स्थल को सुचारू एवं सरल बनाया गया है। अगले चरण में ईदगाह परिसर में जनता को और भी नए नवाचार देखने को मिलेंगे, नई साज सज्जा से संवारा जाएगा। इस अवसर पर शहर के प्रसिद्ध आर्किटेक्ट एवं समाजसेवी एस.एम हुसैन ने कई सुझाव दिए जिनका डॉक्टर सनवर पटेल ने स्वागत किया। इस अवसर पर सीईओ महोदया, कार्यालय स्टाफ सहित समस्त भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी उपस्थित रहे। पूरा परिसर साफ सुथरा और खूबसूरत नज़र आ रहा है। Post navigation Bhopal ( Madhya Pradesh): Prime Minister Narendra Modi participates in the Lokmata Devi Ahilyabai Mahila Shashaktikaran Mahasammelan in Bhopal, 2025. Unwell Sonia Gandhi rushed to hospital in Shimla