सोने-चांदी के दाम में आज यानी 28 मई को बढ़त रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम ₹475 बढ़कर ₹95,627 पर पहुंच गया है। इससे पहले सोने की कीमत ₹95,152 प्रति 10 ग्राम थी। वहीं, चांदी का भाव ₹1,128 बढ़कर ₹97,653 हो गया है। इससे पहले चांदी का भाव ₹96,525 प्रति किलो था। इससे पहले सोने ने 21 अप्रैल को ₹99,100 और 28 मार्च को चांदी ने ₹1,00,934 का ऑल टाइम हाई बनाया था। भोपाल सहित 4 महानगरों में सोने की कीमत इस साल अब तक 19,465 रुपए महंगा हो चुका है सोना इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 19,465 रुपए बढ़कर 95,627 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 11,636 रुपए बढ़कर 97,653 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं पिछले साल यानी 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था। सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है। Post navigation Ola Electric drops to third spot in EV two-wheeler market जून में बैंक 12 दिन बंद रहेंगे:5 रविवार और 2 शनिवार के अलावा अलग-अलग जगहों पर 5 दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा