सोने-चांदी के दाम में आज यानी 21 मई को बढ़त है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम ₹1,645 बढ़कर ₹95,452 पर पहुंच गया है। इससे पहले सोने की कीमत ₹93,807 प्रति 10 ग्राम थी। वहीं, चांदी का भाव ₹1,775 बढ़कर ₹97,475 हो गया है। इससे पहले चांदी का भाव ₹95,800 प्रति किलो था। इससे पहले सोने ने 21 अप्रैल को ₹99,100 और 28 मार्च को चांदी ने ₹1,00,934 का ऑल टाइम हाई बनाया था। 4 महानगरों में सोने की कीमत इस साल अब तक 19,290 रुपए महंगा हो चुका है सोना इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 19,290 रुपए बढ़कर 95,452 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 11,458 रुपए बढ़कर 97,475 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं पिछले साल यानी 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था। साल के आखिर तक ₹1.10 लाख तक जा सकता है सोना इस साल सोना 3,700 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है। इंटरनेशनल रेट के हिसाब से कैलकुलेट करें तो भारत में 10 ग्राम सोने के दाम 1.10 लाख रुपए तक जा सकते हैं। विदेशी इन्वेस्टमेंट बैंक गोल्डमैन सैक्स ने ये अनुमान जारी किया है। सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है। Post navigation South Korean exports dip as US tariffs take toll, government unveils $20.5 billion aid पोस्ट ऑफिस RD vs SBI ‘हर घर लखपति’ स्कीम:निवेश से पहले जान लें कहां पैसा लगाना रहेगा ज्यादा फायदेमंद, यहां समझें पूरा गणित