तिरंगा यात्रा से गूंजा दतिया, नरोत्तम मिश्रा ने किया नेतृत्व

दतिया में पूर्व गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई. यह यात्रा भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर के समर्थन में आयोजित की गई, जिसमें हजारों लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर भाग लिया. देशभक्ति के नारों और गानों के साथ निकली इस यात्रा ने सेना के शौर्य और पराक्रम के प्रति जनसमर्थन को बुलंद आवाज दी.

आपरेशन सिंदूर के सफलता पर भारतीय सेना के शौर्य के सम्मान में भारतीय जनता पार्टी द्वारा निकाली जा रही है। इसी कड़ी में तिरंगा यात्रा दतिया में पूर्व गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा के नेतृत्व में निकाली गई। पीताम्बरा पीठ से किला चौक तक निकली इस भव्य तिरंगा यात्रा में हज़ारो लोग तिरंगा लेकर शामिल हुए।