सोने के दाम में आज यानी गुरुवार, 8 मई को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम ₹1,402 घटकर 96,024 रुपए पर आ गया है। कल सोने की कीमत 97,426 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। वहीं, एक किलो चांदी की कीमत आज 1,174 रुपए गिरकर 94,600 रुपए प्रति किलो पर आ गई है। बुधवार को चांदी का भाव ₹95,774 प्रति किलो था। इससे पहले सोने ने 21 अप्रैल को ₹99,100 और 28 मार्च को चांदी ने ₹1,00,934 का ऑल टाइम हाई बनाया था। 4 महानगरों में सोने की कीमत साल के आखिर तक ₹1.10 लाख तक जा सकता है सोना अमेरिकी-चीन के बीच बढ़ते ट्रेड वॉर और मंदी की आशंकाओं के कारण इस साल सोना 3,700 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है। इंटरनेशनल रेट के हिसाब से कैलकुलेट करें तो भारत में 10 ग्राम सोने के दाम 1.10 लाख रुपए तक जा सकते हैं। विदेशी इन्वेस्टमेंट बैंक गोल्डमैन सैक्स ने ये अनुमान जारी किया है। सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है। Post navigation Operation Sindoor spooks Pakistan stock market! Trading on KSE 100 halted as index plunges over 6% रिलायंस ने “ऑपरेशन सिंदूर” ट्रेडमार्क के लिए आवेदन किया:इसपर फिल्म बन सकती है, पाकिस्तान पर भारत की स्ट्राइक का नाम है ‘ऑपरेशन सिंदूर’