अमूल और मदर डेयरी के बाद अब सहकारी ब्रांड सांची का दूध आज यानी 7 मई से 2 रुपए लीटर तक महंगा हो गया है। भोपाल दुग्ध संघ के आदेश के अनुसार, लाल पैक वाला फुल क्रीम दूध अब आधा लीटर 34 रुपए और 1 लीटर 67 रुपए में मिलेगा। पहले इनकी कीमत क्रमशः 33 रुपए और 65 रुपए थी। अमूल और मदर डेयरी पहले ही बढ़ा चुके हैं कीमत इससे पहले अमूल, मदर डेयरी और वेरका ब्रांड ने भी देशभर में दूध के दाम में 2 रुपए लीटर तक की बढ़ोतरी की थी। मदर डेयरी और वेरका ब्रांड ने 30 अप्रैल और अमूल ने 1 मई से कीमतें बढ़ाई थीं। लागत 4 से 5 रुपए प्रति लीटर बढ़ी मदर डेयरी के अनुसार, पिछले कुछ महीनों में लागत 4 से 5 रुपए प्रति लीटर बढ़ गई है। लागत में ये उछाल मुख्य रूप से गर्मियों की शुरुआत होने के अलावा लू की स्थिति के कारण भी आई है। Post navigation पाकिस्तान पर एयरस्ट्राइक का बाजार पर असर नहीं:सेंसेक्स मामूली तेजी के साथ 80,750 के स्तर पर पहुंचा; डिफेंस शेयर चढ़े Operation Sindoor impact on Indian rupee: Re dips 31 paise to 84.66 against US dollar as India strikes Pakistan terrorist camps