शेयर बाजार में आज यानी 28 अप्रैल को तेजी है। सेंसेक्स करीब 700 अंक की तेजी के साथ 79,900 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 200 अंक की तेजी है, ये 24,250 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। आज बैंकिंग, ऑटो और एनर्जी शेयर्स में तेजी है। वहीं FMCG और IT शेयर्स दबाव में कारोबार कर रहे हैं। एशियाई बाजारों में आज तेजी बाजार में तेजी की 3 वजह: आज से ओपन होगा एथर एनर्जी का IPO इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बनाने वाली भारतीय कंपनी एथर एनर्जी का IPO आज यानी 28 अप्रैल से ओपन होगा। निवेशक इसके लिए 30 अप्रैल तक बोली लगा सकेंगे। इस IPO का इश्यू प्राइस ₹304-₹321 प्रति शेयर तय किया गया है। कंपनी इस पब्लिक इश्यू के जरिए 8.18 करोड़ शेयर्स बेचकर ₹8,750 करोड़ जुटाना चाहती है। शुक्रवार को बाजार में रही थी गिरावट इससे पहले 25 अप्रैल को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स 589 अंक (0.74%) गिरकर 79,212 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 207 अंक (0.86%) गिरावट रही, ये 24,039 पर बंद हुआ। Post navigation Gold price prediction: What’s gold rate outlook for April 28, 2025 week – should you buy or sell? देश में बिरयानी की हर साल 17 करोड़ डिलीवरी:KFC और पिज्जा हट फूड चेन चलाने वाली देवयानी इंटरनेशनल ने बिरयानी बाय किलो को खरीदा