प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने विदेशी मुद्रा नियमों के उल्लंघन मामले में जेनसोल इंजीनियरिंग लिमिटेड के को-फाउंडर पुनीत और अनमोल जग्गी के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया है। इन पर ₹262 करोड़ की हेराफेरी का आरोप है। इससे पहले ED ने गुरुवार (24 अप्रैल) रात कंपनी के दिल्ली, गुरुग्राम और अहमदाबाद स्थित परिसरों पर छापे मारे थे। इस दौरान, दिल्ली के एक होटल से को-फाउंडर पुनीत सिंह जग्गी को हिरासत में लिया और 7 घंटे तक पूछताछ की थी। ED ने ये कार्रवाई सिक्योरिटी एंक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) के एक्शन के बाद विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) के प्रावधानों के तहत की। सेबी ने दावा किया था कि जग्गी ब्रदर्स ने इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदने के लिए लोन का गलत इस्तेमाल किया। लुकआउट सर्कुलर एक लीगल टूल है जिसका उपयोग लॉ एन्फोर्समेंट अथॉरिटीज किसी को भी देश छोड़ने से रोकने या उनकी गतिविधियों पर नज़र रखने के लिए करती हैं। यह इमिग्रेशन ऑफिशियल्स को अलर्ट कर देता है ताकि वे उस व्यक्ति पर नजर रखें और हिरासत में ले सकें। तीन चैप्टर में पूरा मामला जानें… चैप्टर-1: संकट चैप्टर-2: हेराफेरी चैप्टर-3: शुरुआत जेनसोल तीन सेगमेंट में काम करती है: Post navigation Indian aviation sector continues to face disruptions in supply chain: ICRA report ओला इलेक्ट्रिक को केंद्रीय परिवहन मंत्रालय ने शो-कॉज नोटिस दिया:7 दिन के भीतर सर्विस सेंटर और ट्रेड सर्टिफिकेट्स की जानकारी मांगी; 5% गिरा शेयर