आज यानी 23 अप्रैल को सोने में बड़ी गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम ₹2,700 कम होकर ₹95,784 पर आ गया है। इससे पहले 10 ग्राम सोने की कीमत ₹98,484 थी। ये सोने में बीते 1 साल की दूसरी बड़ी गिरावट है। 23 जुलाई 2024 बजट में सोना-चांदी की कस्टम ड्यूटी (इम्पोर्ट टैक्स) घटने के बाद सोने के दाम एक ही दिन में 3600 रुपए हो गए थे। कल यानी मंगलवार को भोपाल और इंदौर में 24 कैरेट सोने की कीमत एक लाख रुपए प्रति दस ग्राम पहुंच गई थी। यह कीमत जीएसटी सहित थी। भोपाल में दस ग्राम सोने की कीमत ₹95,784 थी, जो जीएसटी सहित ₹1,02,021 पहुंच गई थी। वहीं, एक किलो चांदी की कीमत आज ₹508 बढ़कर ₹96,115 प्रति किलो हो गई है। इससे पहले चांदी का भाव ₹95,607 प्रति किलो था। वहीं 28 मार्च को चांदी ने ₹1,00,934 का ऑल टाइम हाई बनाया था। 4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत इस साल अब तक 19,662 रुपए महंगा हो चुका है सोना इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 19,662 रुपए बढ़कर 95,784 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 10,098 रुपए बढ़कर 96,115 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं पिछले साल यानी 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था। 30 अप्रैल को मनाई जाएगी अक्षय तृतीया इस साल 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया मनाई जाएगी। इस दिन हमारे देश में सोना खरीदना शुभ माना जाता है। ऐसे में लोग इस दिन सोने की खरीदारी करते हैं। कई लोग इस सोच के साथ सोना खरीदते हैं कि बुरे वक्त में वे इसका इस्तेमाल कर सकेंगे। सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है। Post navigation Bitcoin beats Amazon in market value; becomes world’s 6th most valuable asset with $1.857 trillion m-cap इंपैक्ट फीचर:मिनिमम वेरियांस फंड कंजरवेटिव इन्वेस्टर्स के लिए बहुत उपयोगी – भगचंदानी