वित्त वर्ष 2024-25 की आखिरी यानी, चौथी तिमाही में पॉजिटिव नतीजों के बाद इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवेलपमेंट एजेंसी लिमिटेड (IREDA) के शेयर में आज 5% से ज्यादा की तेजी है। जनवरी-मार्च तिमाही में IREDA को 502 करोड़ रुपए का मुनाफा (कॉन्सोलिडेटेड नेट प्रॉफिट) हुआ है। सालाना आधार पर यह 49% बढ़ा है। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी को ₹337.39 करोड़ का मुनाफा हुआ था। Q4 में रेवेन्यू 37% बढ़कर ₹1,905 करोड़ Q4FY25 में (जनवरी-मार्च तिमाही) में कंपनी ने 1,905.06 करोड़ रुपए का रेवेन्यू जनरेट किया। सालाना आधार पर यह 36.93% बढ़ा है। जनवरी-मार्च 2023-24 में कंपनी ने ₹1,391.26 करोड़ का रेवेन्यू जनरेट किया था। वस्तुओं और सेवाओं के बेचने से मिलने वाली राशि को राजस्व या रेवेन्यू कहा जाता है। इसमें टैक्स शामिल नहीं होता है। कंपनी ने 10 अप्रैल को Q4 के नतीजे जारी किए। एक महीने में 25% चढ़ा IREDA का शेयर आज यानी बुधवार, 16 अप्रैल को IREDA का शेयर करीब 5% चढ़कर 176 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। बीते 5 दिन में सरकार कंपनी का शेयर 12.63% और एक महीने में 25.62% चढ़ा है। बीते 6 महीने में कंपनी का शेयर 20.61% और इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 20.85% गिरा है। Post navigation US top trading partner of India for 4th straight year in FY25; trade gap with china widens to $99.2 bn एक्सटर्नल रिपोर्ट के बाद इंडसइंड बैंक का शेयर 5% चढ़ा:डेरिवेटिव पोर्टफोलियो का नुकसान अनुमान से कम, इसलिए शेयर में तेजी