सोने-चांदी के दाम में आज यानी 8 अप्रैल को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम ₹779 गिरकर ₹88,306 पर आ गया है। इससे पहले 10 ग्राम सोने की कीमत ₹89,085 थी। एक किलो चांदी की कीमत ₹812 गिरकर ₹89,580 प्रति किलो हो गई है। इससे पहले चांदी का भाव ₹90,392 प्रति किलो था। वहीं 28 मार्च को चांदी ने ₹1,00,934 और 3 अप्रैल को सोने ने ₹91,205 का ऑल टाइम हाई बनाया था। सिर्फ दो कारोबारी दिनों में ही सोने के दाम में ₹2,708 की गिरावट आई है। पिछले हफ्ते के आखिर में सोना ₹91,014 प्रति 10 ग्राम पर था। वहीं चांदी का दाम ₹3330 गिरा है, पिछले हफ्ते ये ₹92,910 पर थी। 4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत निवेशक गोल्ड में प्रॉफिट बुक कर रहे केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया के अनुसार सोने ने इस साल अब तक करीब 17% का रिटर्न दिया है, ऐसे में शेयर मार्केट में हो रहे नुकसान को निवेशक गोल्ड में प्रॉफिट बुक करके कवर करने की कोशिश कर रहे हैं। इसके चलते सोने में बिकवाली आ गई है जो कुछ दिनों तक जारी रह सकती है। इससे आने वाले दिनों में सोना और नीचे आ सकता है। हालांकि, जियो पॉलिटिकल टेंशन बढ़ने से गोल्ड को सपोर्ट मिल रहा है। वहीं गोल्ड ETF में निवेश भी बढ़ रहा है। इससे गोल्ड की डिमांड बढ़ रही है। ऐसे में इस साल सोना 94 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच सकता है। सोना खरीदते समय इन 3 बातों का रखें ध्यान 1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है। 2. कीमत क्रॉस चेक करें सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है। 24 कैरेट सोने को सबसे शुद्ध सोना माना गया है, लेकिन इसकी ज्वेलरी नहीं बनती, क्योंकि वो बेहद मुलायम होता है। 3. कैश पेमेंट न करें, बिल लें सोना खरीदते वक्त कैश पेमेंट की जगह UPI (जैसे भीम ऐप) और डिजिटल बैंकिंग के जरिए पेमेंट करना अच्छा रहता है। आप चाहें तो डेबिट या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से भी पेमेंट कर सकते हैं। इसके बाद बिल लेना न भूलें। यदि ऑनलाइन ऑर्डर किया है तो पैकेजिंग जरूर चेक करें। Post navigation Investors panic as stock markets crash! How rebalancing investment portfolio at the right time can protect your money टाटा ने US को कार शिपमेंट रोकने का खंडन किया:कहा- टैरिफ का असर कम करने रणनीति बना रही कंपनी, ट्रम्प ने 25% टैरिफ लगाया था