वक्फ (संशोधन) विधेयक-2025 लोकसभा में पारित होने के बाद, वक्फ बोर्ड के चेयरमैन डॉ. सनवर पटेल के नेतृत्व में मुस्लिम समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने इस विधेयक के लोकसभा में पारित होने पर आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह जी और केंद्र सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चे के अध्यक्ष एजाज खान, जिला अध्यक्ष शहरयार अहमद (शेरू ) सहित अन्य नेता मौजूद थे। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने कहा कि यह विधेयक वक्फ संपत्तियों के पारदर्शी और न्यायसंगत प्रबंधन की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है, जिससे वक्फ संपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी। साथ ही, इससे मुस्लिम समाज के कमजोर लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” की भावना के साथ सुशासन और समाज के सभी वर्गों के सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। Post navigation बाग प्रिंट केवल एक हस्तशिल्प नहीं, यह संस्कृति, परंपरा और आत्म-अभिव्यक्ति का संगम है INDI Alliance is Conspiring to Incite People Against Waqf Act says Dr Sanawar Patel