aicte-ने-बंद-किए-58-कॉलेज,-950-कोर्सेस:यूपी-और-महाराष्ट्र-के-24-कॉलेज-बंद-,-स्टूडेंट्स-और-प्रोफेसर-की-कमी-के-चलते-लिया-फैसला

ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन (AICTE) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के दौरान देशभर के 58 इंजीनियरिंग और टेक्निकल कॉलेज बंद करने का आदेश जारी किया है। हालांकि जिन छात्रों का एडमिशन पहले से इन कॉलेजों में है, उन्हें बीच में नहीं छोड़ा जाएगा। सबसे अधिक प्राइवेट कॉलेज बंद इस कार्रवाई में सबसे ज्यादा नुकसान प्राइवेट कॉलेजों को हुआ है। बंद होने वाले कुल 58 संस्थानों में से 55 कॉलेज प्राइवेट यानी निजी फंड से चलने वाले हैं। सिर्फ 3 कॉलेज सरकारी सहायता प्राप्त (Government-Aided) हैं। AICTE के अनुसार कॉलेज में जिन कोर्स की पढ़ाई फिलहाल चल रही है, उनके लिए जब अंतिम बैच भी पास हो जाएगा, तब कॉलेज का संचालन पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। यदि किसी मामले में कंप्लीट क्लोजर की जरूरत होती है तो छात्रों को AICTE के नियमों के अनुसार दूसरे कॉलेजों में ट्रांसफर किया जा सकता है। 950 से ज्यादा कोर्सेस बंद एआईसीटीई के अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि यह कार्रवाई सिर्फ कॉलेज बंद करने तक सीमित नहीं है। इसी दौरान देशभर के अलग-अलग तकनीकी संस्थानों में चल रहे 950 से ज्यादा कोर्सेज (Technical and Engineering Courses) को भी हमेशा के लिए बंद कर दिया गया है। जिन कोर्सेज में स्टूडेंट्स की रुचि नहीं थी या जिन्हें चलाने के लिए कॉलेज के पास सही रिसोर्स नहीं थे, उन्हें लिस्ट से बाहर कर दिया गया है। 58 Engineering Technical Colleges Shut Down Across India in 2025–26According to AICTE data, 58 engineering and technical colleges closed during the 2025–26 academic year. Most of these closures were “progressive closures,” meaning the institutions stopped admitting new…— Ashok Dadhwal (@ashokdadhwal196) July 5, 2026 AICTE क्या है : यह भारत में तकनीकी शिक्षा के लिए वैधानिक सलाहकार संस्था और नियामक हैं। यह इंजीनियर, आर्किटेक्चर, मैनेजमेंट और फार्मेसी के कार्यक्रमों की देखरेख करता है। AICTE कम छात्रों का एडमिशन, जरूरी संख्या में शिक्षकों को बनाए रखने में असमर्थता, बुनियादी ढांचे और परिचायन मानदंडों का अनुपालन नहीं आदि कई कारणों से संस्थानों को बंद करने का आदेश देता है। ये खबर भी पढ़ें 50 साल पुराना कोएड स्कूल बॉयज स्कूल निकला:प्रशासन ने बिना बताए किया बदलाव, 120 लड़कियों का एडमिशन कैंसिल हुआ पश्चिम बंगाल में पूर्वी बर्दवान के कलना नंबर 2 ब्लॉक स्थित बैद्यपुर विद्यापीठ पिछले 50 सालों से को-एड (गर्ल्स और बॉयज) स्कूल के तौर पर संचालित हो रहा है, लेकिन बीते दिनों जब 11वीं में पढ़ने वाली गर्ल्स स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन के लिए एजुकेशन पोर्टल पर आवेदन किया तो पता चला कि बैद्यपुर विद्यापीठ बॉयज स्कूल में बदल दिया गया है। पूरी खबर यहां पढ़ें