राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सीनियर टीचर (माध्यमिक शिक्षा विभाग) भर्ती-2025 में 4037 पदों की बढ़ोतरी की है। अब ये भर्ती 10 हजार 537 पदों पर होगी। इसके लिए आयोग ने नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके लिए 12 से 18 जुलाई तक एग्जाम होगा। इसमें 12 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स ने आवेदन किए हैं। हिन्दी में 1865, अंग्रेजी में 2007 पद, संस्कृत में 1323 पद, गणित में 2181, विज्ञान में 2260 पद, सामाजिक विज्ञान में 802 पद, उर्दू में 82, पंजाबी में 14 पद, सिंधी में 2 पद, गुजराती में एक पद पर भर्ती होगी। ये है एग्जाम शेड्यूल अलग-अलग सब्जेक्ट की परीक्षाओं को चार ग्रुप (ए, बी, सी और डी) में बांटा है। यह खबर भी पढ़ें… राजस्थान में 2005 पदों पर होगी भर्ती:बिजली निगमों में जेईएन, जूनियर अकाउंटेंट और जूनियर असिस्टेंट की वैकेंसी, जानें-कब शुरू होंगे आवेदन राजस्थान सरकार ने बिजली निगमों में 2005 पदों पर भर्ती निकाली है। राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (RRVUNL) ने बुधवार को भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया। इस भर्ती के तहत पांचों बिजली कंपनियों में जूनियर इंजीनियर (JEN), जूनियर अकाउंटेंट और जूनियर असिस्टेंट के पद भरे जाएंगे। (पूरी खबर पढ़ें) VDO भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी:जनरल वर्ग की कटऑफ 169.38 रही; 850 पद के लिए 5 लाख अभ्यर्थियों ने दी थी परीक्षा राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने ग्राम विकास अधिकारी (VDO) भर्ती-2025 का फाइनल रिजल्ट बुधवार देर रात जारी कर दिया। लंबे समय से इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह राहत भरी खबर है। (पूरी खबर पढ़ें) Post navigation NCERT ने सिलेबस में 1975-1977 इमरजेंसी सेक्शन शामिल:कक्षा 9वीं को पढ़ाया जाएगा; NEP 2020 के तहत पाठ्यक्रम में बदलाव NEET सॉल्वर गैंग में शामिल 2 लड़कियां स्टेट टॉपर थीं:पिता हर महीने 7 हजार भेजते थे, अब गिरफ्तार बेटी से मिलने भी नहीं जाते