एसआई-भर्ती-2021,-rpsc-ने-जारी-किए-sso-आईडी-आवेदन-क्रमांक:सभी-के-लिए-kyc-जरूरी;-मोबाइल-नम्बर,-ईमेल-आईडी-में-भी-होगा-फ्री-करक्शन

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से ‘उप-निरीक्षक भर्ती पुनः परीक्षा-2021’ भर्ती में सभी अभ्यर्थियों को दोबारा केवाईसी करानी होगी। यह परीक्षा 20 सितंबर को आयोजित की जाएगी। वहीं RPSC ने ऑनलाइन आवेदन के लिए ‘SSO आईडी’ भूल चुके और आवेदन पत्र में संशोधन या केवाईसी नहीं कर पा रहे अभ्यर्थियों के लिए उनका डेटा जारी किया है। इस डेटा में अभ्यर्थी का नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, एप्लीकेशन नंबर और उनकी मूल SSO आईडी है। आयोग सचिव रामनिवास मेहता ने बताया- परीक्षा के लिए पात्र अभ्यर्थियों का आवश्यक डेटा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया गया है। अभ्यर्थी यहां से अपनी SSO आईडी देखकर वर्तमान संशोधन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। इसके अलावा आयोग द्वारा अभ्यर्थियों के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबरों पर भी SMS से एप्लीकेशन नंबर और SSO आईडी की जानकारी भेजी जा रही है। इसके अलावा कोई अभ्यर्थी रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी को नि:शुल्क अपडेट करा सकता है। ​बंद या बदले हुए मोबाइल नंबर-ईमेल के लिए निःशुल्क समाधान यदि किसी अभ्यर्थी का रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी बदल गया है। वहीं ओटीपी वेरिफिकेशन में समस्या आ रही है तो इसे नि:शुल्क अपडेट करा सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थी आयोग के ग्रीवेंस पोर्टल पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा feedback.rpsc@rajasthan.gov.in पर ई-मेल भेज सकते हैं। वहीं आयोग कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से प्रार्थना पत्र दे सकते हैं। ​विवरण संशोधित होने के बाद अभ्यर्थी ‘फेच एप्लीकेशन फॉर्म’ विकल्प से पुराना रिकॉर्ड नए प्रोफाइल में ट्रांसफर कर सकेंगे। डेमो वीडियो और हेल्प डॉक्यूमेंट जारी प्रक्रिया को पूरी तरह सरल बनाने के लिए आयोग ने हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में हेल्प डॉक्यूमेंट और डेमो वीडियो भी जारी किया है। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट के होम पेज पर उपलब्ध ‘Important Links – Apply Online Link’ से देखकर प्रक्रिया समझ सकते हैं। ​संशोधन न चाहने वाले अभ्यर्थियों के लिए भी प्रमाणीकरण ‘अनिवार्य’ आयोग की ओर से स्प्ष्ट किया गया है कि जिन अभ्यर्थियों को अपने पूर्व आवेदन में कोई संशोधन नहीं करना है, उन्हें भी अनिवार्य रूप से एक बार अपना फॉर्म ‘एडिट मोड’ में खोलना होगा। वहाँ उन्हें अपनी लाइव फोटो, हस्ताक्षर और अंगूठा निशानी के उपयोग की सहमति प्रदान करनी होगी। इसके बाद ही ‘फाइनल सब्मिट’ बटन पर क्लिक कर ओटीपी दर्ज करना होगा। इस अंतिम प्रमाणीकरण के अभाव में आवेदन प्रक्रिया अधूरी मानी जाएगी। ​30 मई है अंतिम तिथि यह प्रक्रिया 16 मई से 30 मई 2026 तक संचालित की जा रही है। निर्धारित तिथि (30 मई) तक अनिवार्य सहमति दर्ज न करने या निर्देशों की अवहेलना करने की स्थिति में अन्य कोई अवसर नहीं दिया जाएगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी स्वयं अभ्यर्थी की होगी। ​आयोग परीक्षा के लिए पात्र सभी अभ्यर्थियों से अपील करता है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना परीक्षा में सम्मिलित होना सुनिश्चित करने के लिए समय रहते इस प्रक्रिया को पूर्ण करें। 3 लाख 83 हजार 97 अभ्यर्थी दे सकेंगे एग्जाम बतादें कि इस परीक्षा में केवल वही 3 लाख 83 हजार 97 अभ्यर्थी फिर से परीक्षा दे सकेंगे, जो पहले आयोजित लिखित परीक्षा के दोनों प्रश्न पत्रों में उपस्थित रहे थे। भर्ती से जुड़ी आयू सीमा, आरक्षण, योग्यता और अन्य शर्तें 3 फरवरी 2021 को जारी किए गए विज्ञापन एवं 7 जून 2021 को जारी पत्र के अनुसार ही रहेंगी। — एसआई भर्ती परीक्षा-2021 दोबारा होगी:पहले एग्जाम में शामिल 3.83 लाख अभ्यर्थियों को ही मिलेगा मौका, जानें कब होगा आयोजन