देश का सबसे बड़ा मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम ‘NEET-UG 2026’ आज (रविवार) देशभर में होगा। राजस्थान के 27 जिलों में बनाए गए 611 केंद्रों पर करीब 2.09 लाख अभ्यर्थी डॉक्टर बनने के अपने सपने को पूरा करने के लिए परीक्षा देंगे। प्रशासन ने परीक्षा को लेकर सुरक्षा, ट्रैफिक और ड्रेस कोड की सख्त गाइडलाइन जारी की है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के अनुसार, परीक्षा दोपहर 2 बजे से शुरू होगी। अभ्यर्थियों की एंट्री सुबह 11 बजे से शुरू हो गई। 1:30 बजे मुख्य गेट बंद कर दिए जाएंगे। इसके बाद किसी भी स्थिति में प्रवेश नहीं मिलेगा। जयपुर, कोटा और सीकर प्रमुख केंद्र प्रदेश में सबसे ज्यादा 106 परीक्षा केंद्र राजधानी जयपुर में हैं। कोटा और सीकर जैसे कोचिंग हब में भी बड़ी संख्या में छात्र परीक्षा देंगे। ट्रैफिक जाम से बचने के लिए पुलिस ने प्रमुख चौराहों पर अतिरिक्त जवानों को तैनात किया है। पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग देखिए… Post navigation हफ्ते की टॉप जॉब्स:राजस्थान में 3540 पदों पर भर्ती; यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में 1865 वैकेंसी, इस हफ्ते 7212 नौकरियां NEET-एस्पिरेंट अंकिता का एडमिट कार्ड मलबे में दबा, वीडियो वायरल:एग्जाम से एक दिन पहले घर टूटा और डॉक्टर बनने का सपना भी