जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. भारत- न्यूजीलैंड के बीच द्विपक्षीय व्यापार डील होगी 27 अप्रैल को न्यूजीलैंड और भारत द्विपक्षीय व्यापार समझौते (BTA) पर साइन करेंगे। आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में भारत-न्यूजीलैंड बिजनेस फोरम की बैठक में इस डील पर साइन होंगे। 2. पीएम मोदी आज दो दिवसीय दौरे पर सिक्किम जाएंगे 27 अप्रैल को पीएम नरेंद्र मोदी सिक्किम के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे। इस दौर में वे चार हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे। निधन (DEATH) 3. सीनियर फोटोग्राफर रघु राय का निधन 26 अप्रैल को सीनियर फोटोग्राफर रघु राय का निधन हो गया। वे 83 साल के थे। रघु को भारतीय पत्रकारिता का जनक कहा जाता है। उन्होंने भोपाल गैस त्रासदी की भयावह तस्वीरों को पूरी दुनिया में पहुंचाया था। 4.अशोक लाहिड़ी नीति आयोग के नए वाइस चेयरमैन बने 25 अप्रैल को नीति आयोग के नए वाइस- चेयरमैन अशोक लाहिड़ी ने पीएम मोदी से मुलाकात की। पीएम मोदी नीति आयोग के अध्यक्ष हैं। 24 अप्रैल को अशोक लाहिड़ी को नीति आयोग के नए वाइस चेयरमैन अपॉइंट किया गया है। 5. नीतू समरा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की CEO बनीं 25 अप्रैल को नीतू समरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की इंटरिम चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) अपॉइंट हुईं। आज का इतिहास ———– ये खबर भी पढ़ें.. कुकिंग ऑयल, कचरे से बनेगा हवाई जहाज का फ्यूल:असम के डॉ अतनु को मिला ‘ऑस्कर्स ऑफ साइंस’; 25 अप्रैल के करेंट अफेयर्स जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं…पूरी खबर पढ़ें Post navigation हफ्ते की टॉप जॉब्स:यूपी में ASO/ARO के 929 पदों पर भर्ती; बिहार में इंस्ट्रक्टर की 726 वैकेंसी, इस हफ्ते निकलीं 4,137 नौकरियां आजाद भारत के फोटो कथाकार रघु राय का निधन:भोपाल गैस त्रासदी की भयावह तस्वीरों को पूरी दुनिया तक पहुंचाया, जानें प्रोफाइल