राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) परीक्षा-2024 में बाड़मेर के दिनेश विश्नोई ने टॉप किया है। लास्ट परीक्षा में उन्होंने 57वीं रैंक हासिल की थी। फिलहाल आरपीएस की ट्रेनिंग कर रहे हैं। एग्जाम में दूसरी रैंक जैसलमेर के वीरेंद्र चारण ने हासिल की है। हेड कॉन्स्टेबल के बेटे वीरेंद्र वर्तमान में तहसीलदार हैं। रिजल्ट में पांचवीं रैंक वाले बीकानेर के विकास ने भर्ती के अगले प्रोसेस में जाने से इंकार कर दिया है। श्रीगंगानगर की शालू कस्वा (23) पहले ही प्रयास में आरएएस बन गई हैं। उनके पिता किसान हैं और मां हाउसवाइफ हैं। आयोग ने शनिवार सुबह कुल 2391 कैंडिडेट्स की मेरिट लिस्ट जारी की है। इस परीक्षा के लिए 17 अप्रैल को इंटरव्यू खत्म हुए थे। टॉप- 20 में 7 बॉर्डर वाले जिलों के आरएएस के रिजल्ट में इस बार बॉर्डर के इलाके वाले कैंडिडेट्स ने बाजी मारी है। इसमें एक बाड़मेर, दो-दो बालोतरा और बीकानेर से हैं। जबकि जैसलमेर, अनूपगढ़ से एक-एक कैंडिडेट का सिलेक्शन हुआ है। वहीं, सबसे ज्यादा तीन-तीन कैंडिडेट्स का सिलेक्शन जयपुर और जोधपुर से हुआ है। प्रदेश के आदिवासी बाहुल्य इलाके डूंगरपुर और प्रतापगढ़ से भी एक-एक कैंडिडेट्स सिलेक्ट हुए हैं। रिजल्ट की बड़ी बातें…. नए 1096 अधिकारी मिलेंगे आयोग के अनुसार कुल 10 कैंडिडेट्स का रिजल्ट होल्ड पर है। इनमें 5 का परिणाम सील्ड कवर में है। तीन कैंडिडेट्स का परिणा कोर्ट में मामला होने के कारण रोका है। दो कैंडिडेट के रिजल्ट को रोकने का कारण आयोग ने नहीं बताया है। वैकेंसी निकालने से लेकर फाइनल रिजल्ट तक के सफर में इस बार महज 1 साल 7 महीने और 17 दिन का ही समय लगा। जल्द ही प्रदेश को 1096 नए प्रशासनिक अधिकारी मिलेंगे। इसमें राज्य सेवा के 428 और अधीनस्थ सेवा के 668 अफसर होंगे। अब देखिए- कैंडिडेट्स के जश्न से जुड़े PHOTOS… Post navigation अजमेर के हरियश की RAS में 17वीं रैंक:RPSC ने 1 साल 7 महीने और 17 दिन में जारी किया रिजल्ट आज की सरकारी नौकरी:SBI में 105 वैकेंसी; पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया में 660 ओपनिंग्स, यूपी में 209 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी