सीनियर-टीचर-अंग्रेजी-भर्ती-कल-से-भर-सकेंगे-डिटेल-फार्म:23-फरवरी-लास्ट-डेट;-757-कैंडिडेट्स-की-माध्यमिक-शिक्षा-विभाग-करेगा-पात्रता-जांच

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2024 के अंग्रेजी विषय के के पात्रता जांच के लिए जारी की गई सूची में शामिल कैंडिडेट्स कल से डिटेल आवेदन फार्म भर सकेंगे। इसके लिए लास्ट डेट 23 फरवरी है। विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। आयोग सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि इस विषय के पदों के लिए प्रश्न पत्र-प्रथम सामान्य ज्ञान की परीक्षा 11 सितंबर तथा प्रश्न पत्र-द्वितीय अंग्रेजी की परीक्षा का आयोजन 12 सितंबर 2025 को किया गया था। दोनों प्रश्न पत्रों की परीक्षा में उपस्थित एवं संबंधित सेवानियमानुसार न्यूनतम उत्तीर्णांक प्राप्त 757 अभ्यर्थियों को पात्रता जांच के लिए विचारित सूची में सम्मिलित किया गया है। ये सूची केवल दस्तावेज सत्यापन के उद्देश्य से है तथा यह चयन/वरीयता सूची नहीं है। अंतिम रूप से सफल अभ्यर्थियों की सूची माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा दस्तावेज सत्यापन कराए जाने के पश्चात आयोग द्वारा जारी की जाएगी। कैंडिडेटस अपने एसएसओ आईडी के माध्यम से रिक्रूटमेंट पोर्टल पर माय रिक्रूटमेंट-डीटेल्ड फॉर्म कम स्क्रूटनी- अप्लाई नाउ का चयन कर अपना विस्तृत आवेदन पत्र ऑनलाइन भरें। विस्तृत आवेदन-पत्र व दस्तावेजों की जांच संबंधित विभाग (माध्यमिक शिक्षा विभाग) द्वारा ही की जाएगी। अतः ऑनलाईन आवेदन पत्र भरने व सबमिट करने के उपरांत प्रिन्ट ऑप्शन पर जाकर सम्पूर्ण विस्तृत आवेदन पत्र को 2 प्रतियों में प्रिन्ट कर अपने पास संभाल कर रखें। निर्धारित दिनांक, समय व स्थान पर विस्तृत आवेदन-पत्र (दो प्रतियों में) मय समस्त मूल दस्तावेजों व स्वयं सत्यापित प्रतियों सहित उपस्थित होना होगा। विभाग द्वारा दस्तावेज सत्यापन हेतु निर्धारित तिथि को उपस्थित नहीं होने पर अभ्यर्थी को अपात्र मानते हुए परिणाम में शामिल नहीं किया जाएगा। संबंधित विभाग से दस्तावेज जांच/सत्यापन उपरांत, पात्र अभ्यर्थियों की सूची विभाग द्वारा आयोग को भेजी जाएगी, जिसके उपरांत आयोग द्वारा परिणाम जारी कर चयनित अभ्यर्थियों के नाम नियुक्ति के लिए संबंधित विभाग को भेजे जाएंगे। RAS-2024 इंटरव्यू का छठा चरण आज से राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने RAS-2024 भर्ती के छठे चरण के इंटरव्यू आज से शुरू होंगे। जो 26 फरवरी 2026 तक चलेंगे। इस भर्ती में कुल 1096 पदों के लिए वैकेंसी है, और 2461 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए चुना गया है। इंटरव्यू में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को अपना ऑनलाइन भरा हुआ डिटेल आवेदन पत्र डाउनलोड करना होगा। इंटरव्यू के समय इसकी दो प्रतियां, सभी प्रमाण-पत्रों की फोटोकॉपी और ओरिजनल डॉक्यूमेंट्स के साथ जमा करनी होंगी। ध्यान रहे, ये दस्तावेज न होने पर इंटरव्यू से बाहर कर दिया जाएगा। इंटरव्यू के समय अपना लेटेस्ट पासपोर्ट साइज कलर फोटो, क्लियर फोटो वाला ओरिजनल पहचान-पत्र (जैसे आधार कार्ड) और सभी ओरिजनल प्रमाण-पत्रों की फोटोकॉपी साथ लाएं। इनके बिना एंट्री नहीं मिलेगी। ​वेबसाइट से डाउनलोड करें इंटरव्यू लेटर आयोग के उप सचिव जितेंद्र कुमार उदय ने बताया कि साक्षात्कार के छठें चरण में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के इंटरव्यू लेटर आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in पर अपलोड कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से अपने साक्षात्कार पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। साक्षात्कार पत्र पृथक से ऑफलाइन माध्यम द्वारा नहीं भेजे जाएंगे। आरएएस-2024 वैकेंसी – एक नजर ……….. पढें ये खबर भी…