राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (मुख्य) परीक्षा 2023 के उम्मीदवारों को एक नया मौका दिया है। अब आप अपनी उत्तर पुस्तिकाओं को ऑनलाइन देख और डाउनलोड कर सकते हैं। अगर वे अपनी कॉपियां जांचना चाहते हैं, तो वे 9 मार्च से 8 अप्रैल 2026 तक आयोग के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आयोग के सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि प्रक्रिया बेहद आसान है। बस आयोग की वेबसाइट पर ‘कैंडिडेट इनफॉर्मेशन’ सेक्शन में जाएं, ‘आरएस (मैन) एग्जाम 2023’ लिंक पर क्लिक करें। यहां अपना रोल नंबर, एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि डालकर ओटीपी प्राप्त कर लॉगिन करना होगा। उत्तर पुस्तिका प्राप्त करने के लिए 50 रुपए प्रति पुस्तिका फीस तय की गई है। शुल्क जमा करने का लिंक 20 अप्रैल से 19 जून 2026 तक चालू रहेगा। भुगतान के बाद, अभ्यर्थी 30 जून 2026 तक अपनी कॉपियां डाउनलोड कर सकेंगे। ध्यान रखें, आवेदन केवल आयोग के आधिकारिक पोर्टल पर ही स्वीकार होंगे। किसी अन्य तरीके से नहीं एक्सेप्ट नहीं होंगे। 30 जून की आधी रात 12 बजे के बाद ये पुस्तिकाएं पोर्टल से हटा दी जाएंगी। RPSC ने पहली बार जारी किए भर्ती परीक्षा के नंबर:RAS-2023 से की शुरुआत; अब हर एग्जाम में अभ्यर्थियों के अंक सार्वजनिक करेगा आयोग बिना कोचिंग RAS टॉपर बने अजमेर के कुशल चौधरी:पहली बार फेल होने पर छोड़ दी थी उम्मीद, फिजिक्स टीचर के नोट्स पढ़कर कमाल किया ……….. पढें ये खबर भी… राजस्थान बोर्ड 10वीं-12वीं की परीक्षाएं शुरू:6 हजार 194 केंद्र बनाए; जिलों के अभय कमांड सेंटर से भी रखी जा रही नजर राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की सैकण्डरी और सीनियर सैकण्डरी की परीक्षाएं गुरुवार से शुरू हो गई हैं। परीक्षा के लिए राज्य में 6 हजार 194 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। पूरी खबर पढें Post navigation गलवान के बाद भारत-चीन में संबंध सुधारने पर पहली बैठक:सेना और सिविल दोनों जहाजों के लिए असम में एयरस्ट्रिप होगी; करेंट अफेयर्स 12 फरवरी आज की सरकारी नौकरी:असिस्टेंट स्टाफ नर्स के 390 पदों पर निकली भर्ती, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 2273 पदों के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी