राज्यपाल श्री डेका ने गणतंत्र दिवस की दी शुभकामनाएं गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज शाम लोक भवन में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। राज्यपाल श्री रमेन डेका ने सभी अतिथियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। समारोह में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने राज्यपाल को पुष्पगुच्छ भेंटकर गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, आदिम जाति एवं कृषि मंत्री श्री राम विचार नेताम, सांसद रायपुर श्री बृजमोहन अग्रवाल ने भी राज्यपाल श्री डेका को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। समारोह में पूर्व राज्यपाल श्री रमेश बैस, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री धरमलाल कौशिक, महापौर रायपुर श्रीमती मीनल चौबे, अन्य जनप्रतिनिधिगण, छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी के अध्यक्ष श्री शशांक शर्मा, पद्मश्री पुरस्कृत श्रीमती उषा बारले, श्री मदन चौहान, मुख्य सचिव श्री विकास शील, पुलिस महानिदेशक श्री अरूण देव गौतम, मुख्य सूचना आयुक्त श्री अमिताभ जैन, राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री अजय सिंह, रेडक्रॉस के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एम.के. राउत, पुलिस कमिश्नर रायपुर श्री संजीव शुक्ला, राज्य शासन के वरिष्ठ अधिकारी, सेना एवं पुलिस के अधिकारी, राष्ट्रपति पदक से अलंकृत पुलिस अधिकारी, विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति, राज्य वीरता पुरस्कार प्राप्त बच्चे, प्रजापिता ब्रह्मकुमारी संस्था की बहनें, खेल, शिक्षा, कला, संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, आजीविका, कृषि, समाज एवं राष्ट्र सेवा जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रदेश भर के आमंत्रित अतिथि, राज्य के उत्कृष्ट खिलाड़ी, गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। Post navigation Chain snatching incident in Bhopal AIIMS lift:Youth snatches woman’s mangalsutra as gate opens; victim cries for 10 minutes वन्देमातरम गीत आजादी का शस्त्र : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय