राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा डिप्टी कमांडेंट (गृह रक्षा विभाग) परीक्षा 2025 के प्रवेश-पत्र 8 जनवरी को आयोग की वेबसाइट और एसएसओ पोर्टल पर अपलोड कर दिए गए हैं। यह परीक्षा 11 जनवरी को अजमेर जिला मुख्यालय पर दोपहर 12:00 बजे से 2:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा में ओएमआर उत्तर पत्रक के पांचवें विकल्प को भरने के लिए 10 मिनट का अतिरिक्त समय भी दिया जाएगा। उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध एडमिट कार्ड लिंक के माध्यम से अपना आवेदन-पत्र क्रमांक और जन्म तिथि दर्ज करके प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर सिटिजन एप्स में उपलब्ध रिक्रूटमेंट पोर्टल लिंक से भी प्रवेश-पत्रों को डाउनलोड किया जा सकता है। 4500 अभ्यर्थी होंगे शामिल परीक्षा केंद्र में अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से 60 मिनट पहले तक ही प्रवेश दिया जाएगा। स्पष्ट मूल फोटोयुक्त पहचान-पत्र के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अभ्यर्थी प्रवेश-पत्र पर नवीनतम रंगीन फोटो ही चिपकाएँ। यह परीक्षा अजमेर में 17 केन्द्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा में लगभग 4500 अभ्यर्थी शामिल होंगे। Post navigation करेंट अफेयर्स 8 जनवरी:मराठी फिल्म ‘दशावतार’ ऑस्कर कंटेन्शन लिस्ट में शामिल, इंडियन रेलवे दुनिया का सबसे बड़ा इलेक्ट्रिफाइड रेल सिस्टम बना यूपी में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती रद्द:एमपी में होमवर्क न करने पर UKG की छात्रा का हाथ तोड़ा; राजस्थान में 1100 पदों पर भर्ती निकली