राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा डिप्टी कमांडेंट (गृह रक्षा विभाग) परीक्षा-2025 का आयोजन 11 जनवरी को होगा। अजमेर जिला मुख्यालय पर दोपहर 12 से 2:30 बजे तक परीक्षा होगी। परीक्षा में ओएमआर उत्तर पत्रक के पांचवें विकल्प को भरने के लिए 10 मिनट का अतिरिक्त समय भी दिया जाएगा। आयोग सचिव ने बताया- परीक्षा के प्रवेश पत्र 8 जनवरी को आयोग की वेबसाइट एवं एसएसओ पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे। इस संबंध में आयोग की वेबसाइट पर सूचना उपलब्ध है। आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध एडमिट कार्ड लिंक के माध्यम से आवेदन-पत्र क्रमांक व जन्म तिथि देकर प्रवेश पत्र डाउनलोड किए जा सकेंगे। इसके अलावा एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर सिटीजन ऐप्स में उपलब्ध रिक्रूटमेंट पोर्टल लिंक से भी प्रवेश पत्रों को डाउनलोड किया जा सकता है। 60 मिनट पहले मिलेगा प्रवेश परीक्षा केंद्र पर किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा शुरू होने के 60 मिनट पहले तक ही प्रवेश दिया जाएगा। इसके बाद किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। केंद्र पर प्रवेश के लिए समय से पहले अभ्यर्थी उपस्थित हो, ताकि सुरक्षा जांच एवं पहचान पूरी हो सके। देरी से आने पर तलाशी में समय लगने के कारण परीक्षा में शामिल होने से वंचित हो सकते हैं। पहचान के लिए यह डॉक्यूमेंट जरूरी Post navigation करेंट अफेयर्स 2 जनवरी:एयर मार्शल नागेश कपूर ‘वाइस चीफ ऑफ एयर स्टाफ’ बने; नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस एक्ट लागू हुआ JEE Advanced 2026 शेड्यूल जारी, 17 मई को होगा एग्जाम:सोजर्ड मारिन महिला हॉकी कोच बने; यूपी पुलिस में 32,679 कॉन्स्टेबल भर्ती समेत 3 नौकरियां