मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड के चेयरमैन डॉ सनवर पटेल ने दी इफ्तार पार्टी, CM डॉ मोहन यादव समेत मुस्लिम समुदाय के लोग और BJP नेता हुए शामिल मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड के चेयरमैन डॉ सनवर पटेल ने अपने सरकारी आवास 74 बंगले पर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। इस इफ़्तार पार्टी में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सहित कई माननीय लोग और मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल हुए। इफ्तार पार्टी में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बड़े हर्ष से मुस्लिम समाज के सभी प्रतिष्ठित लोगों से मिलते जुलते दिखे।मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड के चेयरमैन डॉ सनवर पटेल ने कहा कि देश सामाजिक सद्भाव के साथ आगे बढ़े, तरक्की करे और इस देश में सबके लिए जगह है। सभी के दिल में जगह है, भारत एक विशाल लोकतंत्र है और इस लोकतंत्र में हम सभी को शांति, प्रेम और सद्भाव के साथ आगे बढ़ना है।इफ़्तार पार्टी में शामिल मुस्लिम समाज के लोगों ने कहा कि आज बहुत खुशी का मौका है कि मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड के चेयरमैन डॉ सनवर पटेल ने यहां इफ्तार पार्टी का आयोजन किया है, जिसमें हमें भी शामिल होने का अवसर मिला है। सभी का मिलना यह संदेश देता है कि यह मोहन सरकार मध्यप्रदेश में बहुत सामंजस्य के साथ काम करने वाली है। इफ़्तार पार्टी में मौजूद मुस्लिम धर्मगुरुओं ने कहा कि हम सबका मानना है कि होली और रमज़ान का महीना भाईचारा और सद्भावना बढ़ाता है। Post navigation Eight (8) Judicial Officers Appointed as Judges of Gujarat High Court By Supreme Court Collegium विक्रमोत्सव के शुभारंभ के लिए राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया आमंत्रित