हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज यानी शुक्रवार (21 मार्च) को सोना-चांदी के दाम में गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 88,506 रुपए से 49 रुपए कम होकर 88,457 रुपए पर आ गया है। कल गोल्ड की कीमत लगातार पांचवें दिन ऑल टाइम हाई पर थी। आज चांदी के भाव में भी कल के मुकाबले 548 रुपए की गिरावट है, ये 97,844 रुपए प्रति किलो बिक रही है। कल एक किलो चांदी 98,392 रुपए पर थी। मंगलवार, 18 मार्च को चांदी का भाव ₹1,00,400 प्रति किलो के ऑल टाइम हाई पर था, तब से इसमें 2,556 रुपए कमी हो चुकी है। 4 महानगरों में सोने की कीमत इस साल 92 हजार रुपए तक जा सकता है सोना केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि एक बड़ी रैली के बाद सोने में गिरावट आनी थी, वह आ चुकी है। जियो पॉलिटिकल टेंशन बढ़ने से गोल्ड को सपोर्ट मिल रहा है। वहीं गोल्ड ETF में निवेश भी बढ़ रहा है। इससे गोल्ड की डिमांड बढ़ रही है। ऐसे में इस साल सोना 92 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच सकता है। वहीं अगर चांदी की बात करें तो HDFC सिक्योरिटीज के कमोडिटी और करेंसी हेड अनुज गुप्ता के अनुसार इसकी कीमत में आगे भी तेजी देखने को मिल सकती है। साल के आखिर चांदी 1 लाख 8 हजार रुपए तक जा सकती है। सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है। Post navigation Accenture results: TCS, HCL Tech, Infosys stocks see sharp decline – what’s the outlook for investors? Adani Energy Solutions bags Rs 2,800 crore transmission project in Gujarat for green hydrogen and green ammonia manufacturing