हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज यानी, शुक्रवार 21 मार्च को भारतीय शेयर बाजार फ्लैट खुल सकते हैं। ग्‍लोबल संकेत थोड़े कमजोर हैं। जहां अमेरिकी बजार नीचे बंद हुए, वहीं गिफ्ट निफ्टी 9 अंक ऊपर ट्रेड कर रहा है। एशिआई बाजारों में मिला-जुला कारोबार है। अमेरिकी बाजारों में रही गिरावट कल सेंसेक्स 899 अंक चढ़कर बंद हुआ था 20 मार्च को सेंसेक्स में 899 अंक (+1.19%) की तेजी रही, ये 76,348 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी भी 283 अंक (+1.24%) चढ़कर 23,190 के स्तर पर बंद हुआ। NSE के सभी 19 सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान बंद हुए। आईटी और ऑटो शेयर सबसे ज्यादा चढ़े। निफ्टी ऑटो में 1.42% की तेजी रही। FMCG, मीडिया, रियल्टी और मेटल इंडेक्स में भी 1% से ज्यादा की तेजी रही। बैंकिंग इंडेक्स 0.72% चढा।