आज यानी 20 मार्च को सेंसेक्स करीब 500 अंक चढ़कर 75,900 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में 100 अंक की तेजी है, ये 23,050 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। आज मीडिया, आईटी और ऑटो शेयर्स में सबसे ज्यादा तेजी है। निफ्टी मीडिया इंडेक्स 2% से ज्यादा चढ़ा है। निफ्टी आईटी में 1.60% की तेजी है। ऑटो इंडेक्स 1% ऊपर है। अमेरिकी बाजारों में रही तेजी आज ओपन हुआ एरिसइंफ्रा सॉल्यूशंस का IPO एरिसइंफ्रा सॉल्यूशंस लिमिटेड का IPO आज यानी 20 मार्च से ओपन हो गया है। निवेशक इस इश्यू के लिए 25 मार्च तक बिडिंग कर सकेंगे। 28 मार्च को कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे। पूरी खबर पढ़ें कल बाजार में रही थी तेजी इससे पहले कल यानी 19 मार्च को बाजार में तेजी देखने को मिली थी। सेंसेक्स 147 अंक ऊपर 75,449 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में 73 अंक की तेजी रही, ये 22,907 के स्तर पर बंद हुआ। Post navigation Stock market today: BSE Sensex opens over 400 points up; Nifty50 crosses 23,000 शीर्ष 500 अरबपतियों में सबसे बड़ी ग्रोथ वॉरेन बफे की:गिरावट के बावजूद इस साल कमाए 1.9 लाख करोड़ रुपए, छठे सबसे अमीर व्यक्ति बने