आरएएस-2024-मैंस-में-सफल-कैंडिडेट्स-के-लिए-आज-कल-अंतिम-मौका:डिटेल-फॉर्म-व-सर्विस-प्रायोरिटी-भरनी-होगी,-फिर-इंटरव्यू;-1096-पदों-पर-वैकेंसी

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से आयोजित RAS-2024 मुख्य परीक्षा में पास कैंडिडेट्स को डिटेल आवेदन-पत्र और सर्विस प्रायोरिटी क्रम भरने के लिए एक और अंतिम मौका दिया है। आज व कल ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसके बाद ही इंटरव्यू में एंट्री दी जाएगी। ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं होंगे। दिशा-निर्देश और सर्विस के अनुसार पदक्रम आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। बता दें कि आयोग ने 30 अक्टूबर से 10 नवम्बर तक अवसर दिया था। यह वैकेंसी 1096 पदों के लिए है और 2461 कैंडिडेट्स इंटरव्यू के लिए सिलेक्ट किए गए थे। अब इंटरव्यू डेट का इंतजार आरएएस-2024 से सम्बन्धित पढ़ें ये खबरें भी….