सब-इंस्पेक्टर-(टेलीकॉम)-के-98-पदों-पर-भर्ती-एग्जाम-कल:5-संभाग-मुख्यालयों-पर-बनाए-218-सेंटर, -67-हजार-757-कैंडिडेट्स-रजिस्टर्ड

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा उप निरीक्षक दूरसंचार (गृह विभाग) परीक्षा-2024 का आयोजन 9 नवम्बर को किया जाएगा। यह परीक्षा कल पांच संभागीय मुख्यालयों अजमेर, जयपुर, जोधपुर, उदयपुर और बीकानेर में आयोजित की जाएगी। यह भर्ती 98 पदों पर होगी। इसके लिए कुल 218 सेंटर बनाए गए है। इसमें 152 सरकारी और 66 प्राइवेट भवन है। परीक्षा के लिए 67 हजार 757 कैंडिडेट्स रजिस्टर्ड है। इसके लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। वेबसाइट से करें एडमिट कार्ड अपलोड
प्रवेश-पत्र आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध एडमिट कार्ड लिंक के माध्यम से आवेदन-पत्र क्रमांक और जन्म दिनांक प्रविष्ट कर डाउनलोड कर सकते हैं। अतिरिक्त एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर सिटिजन ऐप्स में उपलब्ध रिक्रूटमेंट पोर्टल लिंक से भी प्रवेश-पत्रों को डाउनलोड किया जा सकता है। ADMIT CARD डाउनलोड करने के लिए यहां करें CLICK एक घंटे पहले मिलेगी एंट्री
परीक्षा केन्द्र पर किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा प्रारंभ होने के 60 मिनट पूर्व तक ही प्रवेश दिया जाएगा। इसके बाद किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अभ्यर्थी परीक्षा के दिन प्रत्येक परीक्षा सत्र में परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए नीयत समय से पर्याप्त समय पूर्व परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक रूप से उपस्थित हो जाएं, ताकि सुरक्षा जांच एवं पहचान का कार्य समय पर पूर्ण हो सके। देरी से आने पर तलाशी में समय लगने के कारण परीक्षा में शामिल होने से वंचित हो सकते हैं। कहां कितने परीक्षा केंद्र और कैंडिडेट फोटो युक्त पहचान पत्र जरूरी
अभ्यर्थियों को पहचान हेतु परीक्षा केंद्र पर मूल आधार कार्ड (रंगीन प्रिंट) लेकर उपस्थित होना होगा। यदि मूल आधार कार्ड पर फोटो पुरानी अथवा अस्पष्ट है तो अन्य मूल फोटो युक्त पहचान-पत्र यथा मतदाता पहचान-पत्र, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस जिसमें रंगीन एवं नवीनतम स्पष्ट फोटो हो, लेकर परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होंगे। ॉ साथ ही अभ्यर्थी प्रवेश-पत्र पर भी नवीनतम रंगीन फोटो ही चस्पा करना सुनिश्चित करें। मूल फोटो युक्त पहचान-पत्र के अभाव में परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अभ्यर्थी प्रवेश-पत्र के साथ जारी आवश्यक अनुदेशों का अवलोकन अवश्य कर लेवें। किसी के बहकावे में नहीं आएं-आयोग
आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थी किसी दलाल, मीडिएटर, समाजकंटक या अपराधी के बहकावे में न आएं। यदि कोई परीक्षा में पास कराने के नाम पर रिश्वत की मांग या अन्य कोई प्रलोभन व झांसा देता है तो प्रमाण सहित इस संबंध में जांच एजेंसी एवं आयोग कंट्रोल रूम नंबर 0145-2635200, 2635212 एवं 2635255 पर सूचित करें। परीक्षा में अनुचित साधन अपनाए जाने एवं अनुचित कृत्यों में संलिप्त होने पर राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम, 2022 के तहत आजीवन कारावास, 10 करोड़ रुपए तक के जुर्माने से दण्डित एवं चल अचल संपत्ति कुर्क कर जब्त की जा सकती है। ………… पढ़ें ये खबर भी… डिप्टी कमाडेंट-लेक्चरर भर्ती परीक्षा आवेदन-फॉर्म में करेक्शन कर सकेंगे अभ्यर्थी:बिना योग्यता आवेदन करने वाले परीक्षार्थी फार्म भी विड्रॉ कर सकेंगे, लास्ट डेट 14 नवंबर राजस्थान लोक सेवा आयोग ने डिप्टी कमांडेंट (गृह रक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2025 और लेक्चरर (आयुष विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2025 के आवेदन पत्रों में नाम, पिता का नाम, फोटो, जन्म तिथि तथा जेंडर को छोड़कर अन्य विवरणों के ऑनलाइन संशोधन की सुविधा दी गई है। ये संशोधन 8 नवंबर से 14 नवंबर 2025 तक ऑनलाइन किए जा सकेंगे। पूरी खबर पढें