डोमेस्टिक एडटेक कंपनी फिजिक्सवाला (PW) ने इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग यानी IPO के लिए सिक्योरिटी मार्केट रेगुलेटर SEBI के पास अपना ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) प्री-फाइल किया है। एडटेक फर्म इस IPO के जरिए 4,600 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। इस IPO में नए इश्यू और मौजूदा निवेशकों के ऑफर फॉर सेल (OFS) का मिक्सचर हो होगा। ट्रैक्सन के लेटेस्ट डेटा के अनुसार PW की मौजूदा वैल्यूएशन करीब ₹32,000 करोड़ है। दो राउंड में ₹2700 करोड़ जुटा चुकी है कंपनी इससे पहले PW दो राउंड में टोटल 2,700 करोड़ रुपए जुटा चुकी है। पहला राउंड जून 2022 में करीब 882 करोड़ रुपए था। दूसरे राउंड में कंपनी ने सितंबर 2024 में 24,224 करोड़ रुपए के वैल्यूएशन पर 1,817 करोड़ रुपए जुटाए थे। कंपनी में 8 इंस्टिट्यूशनल और एक एंजल इन्वेस्टर ट्रैक्सन के डेटा के अनुसार, फिजिक्सवाला में वेस्टब्रिज कैपिटल, हॉर्नबिल कैपिटल और लाइटस्पीड वेंचर पार्टनर्स सहित टोटल 8 इंस्टिट्यूशनल इन्वेस्टर्स हैं। इनमें वेस्टब्रिज कैपिटल सबसे बड़ा निवेशक है। रजत पांडे PW के इकलौते एंजल इन्वेस्टर हैं। फाउंडर अलख पांडे और प्रतीक माहेश्वरी के पास 77.40% हिस्सेदारी लेटेस्ट शेयर पैटर्न के मुताबिक, फिजिक्सवाला के फाउंडर अलख पांडे और प्रतीक माहेश्वरी के पास कंपनी में 77.40% हिस्सेदारी है। फंड्स के पास 20.47% शेयर हैं। जनवरी 2025 तक फिजिक्सवाला के पास 11,321 कर्मचारी हैं। यह जनवरी 2024 की तुलना में 36.9% कम है। फिजिक्सवाला ने 2023 में जाइलम लर्निंग और नॉलेज प्लैनेट सहित 6 एजुकेशन प्लेटफॉर्म्स का अधिग्रहण किया है। PW ने गोपनीय तरीके से DRHP क्यों फाइल किया सेबी ने नवंबर 2022 से कॉन्फिडेंशियल फाइलिंग की शुरुआत की है। इसमें कंपनियां मार्केट में लिस्ट होने के लिए अपने IPO डॉक्यूमेंट्स निजी तौर पर जमा कर सकती हैं। फाइलिंग के इस फॉर्मेट में कंपनी की सेंसिटिव जानकारी उसके कॉम्पिटिटर्स से तब तक सुरक्षित रखी जाती है जब तक वे अपनी लिस्टिंग का पब्लिक ऐलान नहीं कर देतीं। PW से पहले टाटा प्ले, OYO, स्विगी, विशाल मेगा मार्ट, क्रेडिला फाइनेंशियल सर्विसेज और इंदिरा IVF के बाद यह सातवीं कंपनी है जिसने अपने शेयरों को स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्ट करने के लिए कॉन्फिडेंशियल प्री-फाइलिंग रूट अपनाया है। 2016 में शुरू हुआ था फिजिक्स वाला प्रयागराज के रहने वाले अलख पांडेय ने 2016 में फिजिक्स वाला नाम से अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया। एक साल में करीब 4 हजार सब्सक्राइबर ही मिले। इसके बाद आसान और मजेदार अंदाज में फिजिक्स पढ़ाने का तरीका निकाला, जिसके बाद अब करीब 70 लाख सब्सक्राइबर के साथ अलख यूट्यूब पर काफी लोकप्रिय हो गए हैं। फिजिक्स वाला अलख पांडे यूट्यूब चैनल पर JEE Mains, JEE Advance, इंजीनियरिंग के अलावा NEET और मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी करवाई जाती है। देश के 85 शहरों में है फिजिक्स वाला के सेंटर्स देशभर में फिजिक्स वाला के करीब 100 शहरों में सेंटर्स या क्लासेस हैं। फिजिक्स वाला की ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार उसके पास 35 लाख से अधिक स्टूडेंट रजिस्टर्ड हैं। वहीं 78 लाख से अधिक यूट्यूब सब्सक्राइबर जुड़े हुए हैं। Post navigation सोना ₹88,680 के ऑलटाइम हाई पर पहुंचा:इस साल अब तक ₹12,518 महंगा हुआ; चांदी में गिरावट, ₹1 लाख प्रति किलो पर आई Hero MotoCorp, India’s largest two-wheeler maker by volume, sees almost half a dozen senior level resignations