राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से निकाली गई लेक्चरर (आयुष विभाग) भर्ती -2025 का परीक्षा कार्यक्रम जारी किया गया है। परीक्षा ऑनलाइन (कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट) माध्यम से आयोजित की जाएगी। यह भर्ती नौ पदों पर होनी है और यह परीक्षा 12 जनवरी, 2026 को दोपहर 12 से 2:30 बजे तक आठ अलग-अलग विषयों के लिए आयोजित की जाएगी। जिसमें अगद तंत्र, कायचिकित्सा, पंचकर्म, प्रसूति तंत्र एवं स्त्री रोग, शालाक्य तंत्र, कौमारभृत्य, संहिता (मौलिक सिद्धांत), स्वस्थवृत्त शामिल है। बता दें कि आरपीएससी ने पात्र आवेदकों से 21 मार्च 2025 तक आवेदन आमंत्रित किए थे, जिसके बाद कुल 9 पदों के लिए होने वाली परीक्षा के लिए आयोग को करीब 700 आवेदन ऑनलाइन मिले। ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ……… पढें ये खबर भी…. सांख्यिकी अधिकारी के 113 पदों पर आवेदन कल से शुरू:26 नवंबर तक ही अप्लाई कर सकते हैं, जानिए- आरपीएससी की गाइडलाइन राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) सांख्यिकी विभाग में सांख्यिकी अधिकारी के 113 रिक्त पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। आवेदन 28 अक्टूबर से शुरू होंगे और 26 नवंबर तक ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए करें क्लिक Post navigation सरकारी नौकरी:बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंस में 174 पदों पर भर्ती; एज लिमिट 50 साल, सैलरी के अलावा अलाउंस भी मिलेंगे जॉब एजुकेशन बुलेटिन:एमपी पुलिस में 500 भर्तियां, बाबा फरीद यूनिवर्सिटी में 174 वैकेंसी; तेलंगाना में 10वीं की छात्रा का स्कूल में सुसाइड