नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने आज, 19 अक्टूबर को JEE Main 2026 के दोनों सेशन का शेड्यूल जारी किया। नोटिफिकेशन के अनुसार, JEE Mains परीक्षा 2 चरणों में आयोजित की जाएगी। पहला चरण जनवरी 2026 में और दूसरा चरण अप्रैल 2026 में होगा। पहला सेशन 21 जनवरी से 30 जनवरी 2026 के बीच आयोजित किया जाएगा। वहीं, दूसरा सत्र 1 अप्रैल से 10 अप्रैल 2026 के बीच होगा। अक्टूबर से शुरू होंगे एप्लिकेशन पहले सेशन के लिए एप्लिकेशन प्रोसेस अक्टूबर 2025 में शुरू होगी। कैंडिडेट्स NTA की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर पाएंगे। वहीं, दूसरे सेशन के लिए एप्लिकेशन विंडो जनवरी 2026 के अंतिम सप्ताह से खुलेगी। Post navigation JNU में छात्रों-पुलिस के बीच झड़प:छात्र संघ के अध्यक्ष समेत 28 हिरासत में: पुलिस ने छात्रों को वेस्ट गेट पर रोकने की कोशिश की अमेरिकन सिंगर कैटी पेरी जल्द शादी करेंगी:9 साल में गाना शुरू किया, UNICEF गुडविल एम्बेसडर बनीं, अमेरिकन आइडल में जज रहीं