सरकारी-नौकरी:रेलवे-में-2162-पदों-पर-भर्ती-का-नोटिफिकेशन-जारी;-3-अक्टूबर-से-आवेदन-शुरू,-फीस-100-रुपए

रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC) की ओर से नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे में अप्रेंटिसशिप के 2162 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हुआ है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 3 अक्टूबर से शुरू होगी। उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आरआरसी जयपुर की ऑफिशियल वेबसाइट rrcjaipur.in पर जाकर अप्लाई कर सकेंगे। यह भर्ती अजमेर, बीकानेर, जयपुर और जोधपुर के लिए की जाएगी। डिवीजन वाइस वैकेंसी डिटेल्स : एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से न्यूनतम 50% अंकों के साथ 10वीं या समकक्ष परीक्षा पास की हो। संबंधित ट्रेड में ITI, NCVT/ SCVT पास होना चाहिए। एज लिमिट : न्यूनतम : 15 साल अधिकतम : 24 साल आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट दी जाएगी। आयु की गणना 2 नवंबर 2025 को ध्यान में रखकर की जाएगी। सिलेक्शन प्रोसेस : 10वीं और ITI में मिले अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग मेरिट लिस्ट डिवीजन एवं ट्रेड वाइज अलग-अलग जारी की जाएगी। उसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा। फीस : एससी, एसटी, महिला, पीडब्ल्यूडी : नि:शुल्क अन्य : 100 रुपए ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक सरकारी नौकरी की ये खबरें भी पढ़ें SSC CAPF SI भर्ती 2025 के लिए आवेदन शुरू; 3073 वैकेंसी, सैलरी 1.12 लाख तक कर्मचारी चयन आयोग ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल और दिल्ली पुलिस में SI के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के माध्यम से SI के 3073 पदों को भरा जाएगा। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें बिहार में स्पोर्ट्स पर्सन के 379 पदों पर निकली भर्ती; एज लिमिट 37 साल, ग्रेजुएट्स करें अप्लाई बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने 379 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। फीस जमा करने की आखिरी तारीख 9 नवंबर 2025 तय की गई है। पूरी खबर यहां पढ़ें