सोने-चांदी की कीमत आज यानी, सोमवार (17 मार्च) को ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम ₹1,048 बढ़कर ₹87,891 हो गया है। इससे पहले गोल्ड ने 13 मार्च को ₹86,843 का हाई बनाया था। वहीं, एक किलो चांदी आज ₹1,363 महंगी होकर ₹99,685 प्रति किलो पर पहुंच गई है। बीते हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी गुरुवार को चांदी का भाव ₹98,322 रुपए प्रति किलो था। चांदी ने इससे पहले 23 अक्टूबर 2024 को ₹99,151 प्रति किलो का ऑल टाइम हाई बनाया था। 4 महानगरों में सोने की कीमत सोने में तेजी के 3 कारण 1 जनवरी से अब तक 11,729 रुपए महंगा हुआ सोना इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 76 दिनों में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से बढ़कर 87,891 रुपए पर पहुंच गया है। यानी, इस साल सोना 11,729 रुपए महंगा हो चुका है। वहीं, चांदी का भाव 86,017 रुपए प्रति किलोग्राम से 13,668 रुपए बढ़कर 99,685 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था। इस साल 90 हजार रुपए तक जा सकता है सोना केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि एक बड़ी रैली के बाद सोने में गिरावट आनी थी, वह आ चुकी है। अमेरिका के बाद UK ने ब्याज दरों में कटौती और जियो पॉलिटिकल टेंशन बढ़ने से गोल्ड को सपोर्ट मिल रहा है। वहीं गोल्ड ETF में निवेश भी बढ़ रहा है। इससे भी गोल्ड की डिमांड बढ़ रही है। ऐसे में इस साल सोना 90 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है। सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है। Post navigation Will Bitcoin price crash to $20,000? Peter Schiff makes big prediction if Nasdaq enters bear market phase FPIs register record equity selloff worth Rs 1.5 lakh crore in FY25 amid continued outflows