नमस्कार, आज टॉप जॉब्स में बात केनरा बैंक में अप्रेंटिस की भर्ती और ISRO में साइंटिस्ट की वैकेंसी की। करेंट अफेयर्स में जानकारी जम्मू-कश्मीर की चार राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव की तारीखों के ऐलान समेत अन्य खबरों की। टॉप स्टोरी में बात छत्तीसगढ़ के प्राइमरी स्कूल की हेडमिस्ट्रेस के शराब पीकर स्कूल आने के वीडियो समेत अन्य खबरों की। करेंट अफेयर्स 1. जम्मू-कश्मीर की चार राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव की तारीखों का ऐलान इलेक्शन कमीशन ने 24 सितंबर को जम्मू-कश्मीर की 4 राज्यसभा सीटों पर चुनाव की तारीख का ऐलान किया। मतदान 24 अक्टूबर को कराया जाएगा। 2. भारत अक्टूबर में ‘कोल्ड स्टार्ट’ सैन्य अभ्यास करेगा भारत अक्टूबर के पहले हफ्ते में ‘कोल्ड स्टार्ट’ नाम का सैन्य अभ्यास करने वाला है। ये एक्सरसाइज ड्रोन और उन्हें रोकने वाली तकनीक यानी काउंटर-ड्रोन सिस्टम की जांच के लिए होगी। 3. इंग्लैंड की तेज गेंदबाज फ्रेया डेविस ने क्रिकेट के सभी फॉर्म से संन्यास लिया इंग्लैंड की तेज गेंदबाज फ्रेया डेविस ने लॉ ट्रेनिंग लेने के लिए 29 साल की उम्र में क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है। इसके साथ ही उनके 15 साल के खेल करियर अब खत्म हो जाएगा। 4. आर्टेमिस-2 प्रोग्राम के तहत NASA चांद तक क्रू फ्लाइट भेजेगा NASA ने 23 सितंबर को कहा कि आर्टेमिस-2 प्रोग्राम की पहली क्रू अगले साल उड़ान भरेगी और चंद्रमा के चारों ओर चक्कर लगाकर लौट आएगी। ये अप्रैल 2026 में लॉन्च होगी और संभावित रूप से इसे फरवरी 2027 तक बढ़ाया जा सकता है। टॉप जॉब्स 1. केनरा बैंक में अप्रेंटिस की भर्ती केनरा बैंक ने अप्रेंटिसशिप के पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार केनरा बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट canarabank.bank.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 2. ISRO में आवेदन शुरू इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (ISRO) ने विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर (VSSC) समेत अलग-अलग स्पेस सेंटर्स के लिए भर्ती निकाली है। उम्मीदवार vssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ये भर्तियां साइंटिस्ट/इंजीनियर के पदों पर की जाएंगी। और सरकारी नौकरियों के लिए यहां क्लिक करें… टॉप स्टोरी 1. शराब के नशे में धुत हेडमिस्ट्रेस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा के एक प्राइमरी स्कूल की हेड मिस्ट्रेस का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो नशे में धुत नजर आ रही हैं। इस वीडियो में हेड मिस्ट्रेस हिंदी और अंग्रेजी में कुछ बड़बड़ा रही हैं और जेब में रोटी भी रख रही हैं। अधिकारियों ने घटना की जांच के बाद उन्हें सस्पेंड कर दिया है। ग्रामीणों के मुताबिक हेडमिस्ट्रेस कई बार नशे में स्कूल आती रही हैं। वहीं, हेडमिस्ट्रेस के परिवार का कहना है पति की मौत के बाद शराब पीना शुरू कर दिया है। 2. नोएडा के स्कूल में 10 साल की बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत दिल्ली से सटे नोएडा सेक्टर 31 के एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ने वाली तनिष्का 4 सितंबर को रोज की तरह स्कूल गई थी, लेकिन कुछ देर बाद ही स्कूल से फोन आया कि उसकी तबीयत खराब है। जब तक परिवार वाले हॉस्पिटल पहुंचे, तब तक बच्ची की मौत हो चुकी थी। परिवार ने बच्ची की मौत पर शक जताया है, क्योंकि स्कूल न ही बच्ची की मौत की कोई वजह बता सका और न ही परिवार को सीसीटीवी फुटेज दिखाया है। बच्ची की मां ने वीडियो बनाकर अपनी बेटी के लिए इंसाफ की मांग की है। ऐसी ही और खबरें यहां पढ़ें… Post navigation प्राइवेट नौकरी:Magnon Group में क्लाइंट सर्विसिंग प्रोफेशनल्स की वैकेंसी; ग्रेजुएट्स को मौका, जॉब लोकेशन नोएडा सरकारी नौकरी:ISRO में इंजीनियर के लिए निकली भर्ती; सैलरी 1.77 लाख तक, महिलाओं को फीस में छूट