गुरुग्राम-में-फिल्म-‘120-बहादुर’-का-विरोध:दिल्ली-जयपुर-हाईवे-किया-जाम;-लोग-बोले-120-वीर-अहीर-हो-नाम,-फरहान-अख्तर-निभा-रहे-रोल

बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर की आगामी फिल्म ‘120 बहादुर’ के नाम को लेकर हरियाणा में विवाद गहरा गया है। गुरुग्राम में अहीर समाज ने रविवार को फिल्म का नाम बदलकर ‘120 वीर अहीर’ करने की मांग को लेकर नेशनल हाईवे 48 पर खेड़की दौला टोल टैक्स के पास प्रदर्शन किया। साथ ही हाईवे पर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। अहीर समाज का कहना है कि ‘120 बहादुर’ नाम उनकी वीरता और इतिहास को सही ढंग से प्रदर्शित नहीं करता। फिल्म में अहीर रेजिमेंट के 120 सैनिकों की 1897 की सारागढ़ी की लड़ाई की कहानी दिखाई जा रही है, इसलिए फिल्म का नाम ‘120 वीर अहीर’ होना चाहिए। अब सिलसिलेवार ढंग से पढ़िए क्या है पूरा मामला… अब जानिए, फिल्म 120 बहादुर के बारे में… हम पीछे नहीं हटेंगे, फिल्म की असली भावना दर्शाती है
फिल्म ‘120 बहादुर’ में फरहान अख्तर मेजर शैतान सिंह भाटी का किरदार निभा रहे हैं। फर्स्ट लुक से ही साफ है कि ये फिल्म जंग के मैदान में साहस और बलिदान की गाथा कहेगी। फिल्म के टीजर में 1962 की रेजांग ला की लड़ाई दिखाई गई है। इसमें 120 भारतीय सैनिकों ने हजारों दुश्मनों के सामने मोर्चा संभाला था। टीजर में गूंजती एक दमदार लाइन – ‘हम पीछे नहीं हटेंगे!’ – फिल्म की असली भावना को दर्शाती है। यह वर्दी सिर्फ हिम्मत नहीं, बलिदान भी मांगती है
मेकर्स ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर टीजर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “यह वर्दी सिर्फ हिम्मत नहीं, बलिदान भी मांगती है। बर्फ से ढकी जंग और बलिदान से जुड़ी एक सच्ची कहानी पर 120 बहादुर बनी है। इसका टीजर अब रिलीज हो चुका है। फिल्म 21 नवंबर 2025 को नजदीकी सिनेमाघरों में रिलीज होगी।” टीजर में फरहान अख्तर गंभीर और शांत दिख रहे हैं। इन तीन जगहों पर हुई फिल्म की शूटिंग
फिल्म की शूटिंग लद्दाख, राजस्थान और मुम्बई में हुई है। इसे अब तक के सबसे बड़े स्तर पर तैयार किया गया है। जमी हुई बर्फ से लेकर रणभूमि की खामोशी तक, हर फ्रेम में रोंगटे खड़ें हो जाते हैं। बता दें कि फिल्म को करीब 14,000 फीट की ऊंचाई पर लद्दाख में शूट किया, जहां तापमान कई बार -5 से लेकर -10 डिग्री तक चला जाता था। फिल्म का डायरेक्शन रजनीश घई ने किया है। इसे रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर (एक्सेल एंटरटेनमेंट) और अमित चंद्रा (ट्रिगर हैप्पी स्टूडियोज) ने प्रोड्यूस किया है।