कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के नाम पर रिश्वत वसूलने वाली लेडी ऑफिसर रूचि शर्मा सस्पेंड भोपाल के कलेक्टर श्री कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने कोलार तहसील में पदस्थ महिला अधिकारी एवं राजस्व निरीक्षक रुचि शर्मा को सस्पेंड कर दिया है। कलेक्टर द्वारा करवाई गई प्राथमिक जांच में पाया गया है कि, रुचि शर्मा कलेक्टर और एसडीएम के नाम पर रिश्वत वसूली कर रही थी। कलेक्टर ने जनसुनवाई की तो समस्या का समाधान हो गया भोपाल के कलेक्टर श्री कौशलेंद्र विक्रम सिंह सामान्य तौर पर जनसुनवाई के लिए नहीं बैठते लेकिन पिछले मंगलवार को उन्होंने स्वयं जनसुनवाई की। इस दौरान कोलार तहसील के अंतर्गत आने वाले कुछ लोगों ने कलेक्टर को बताया कि राजस्व निरीक्षक रुचि शर्मा द्वारा कृषि भूमि के सीमांकन के बदले में लाखों रुपए की मांग की जा रही है। शिकायत करने वालों ने यह भी बताया कि, इसके पीछे रुचि शर्मा का कहना होता है कि यह रकम तहसीलदार के अलावा एसडीएम और कलेक्टर को भी देनी पड़ती है। इस प्रकार की शिकायत मिलने पर कलेक्टर ने प्राथमिक जांच करवाई। इसमें शिकायत सही पाई गई। इसलिए रुचि शर्मा को सस्पेंड कर दिया और उनके खिलाफ विभागीय जांच प्रारंभ की जाएगी। यदि जांच में दोषी पाई जाती है तो सेवा समाप्ति की कार्रवाई भी हो सकती है। कोलार में सामान्य से ज्यादा रिश्वत क्यों मांगी जा रही थी कलेक्टर कार्यालय के सूत्रों ने बताया कि कोलार तहसील के अंतर्गत आने वाला बहुत बड़ा भाग फिलहाल ग्रामीण है और वहां पर शहरीकरण हो रहा है। इसके कारण सीमांकन के मामलों की संख्या अधिक है। रुचि शर्मा को पता है कि इसके पीछे रियल एस्टेट का करोड़ों का फायदा होता है। इसलिए वह भी सीमांकन के बदले में मनमानी रिश्वत की मांग किया करती थी। स्थिति यह थी कि, कलेक्टर और एसडीएम के आदेश के बाद भी बिना रिश्वत के सीमांकन नहीं होता था। यह सब कुछ प्राथमिक जांच में पाया गया है। Post navigation मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में पुलिस लाइन, उज्जैन में आयोजित “होली मिलन समारोह IAS Syedain Abbasi Assigned Additional Charge as Assam Chief Secretary