कृषि-विभाग-भर्ती-एग्जाम-डेट-में-आंशिक-संशोधन:18-19-अक्टूबर-को-होनी-वाली-परीक्षाएं-28-29-को-होगी;-rpsc-ने-जारी-किया-शेड्यूल

​राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से कृषि विभाग भर्ती परीक्षा-2024 के लिए 5 सितंबर को जारी किए गए विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम में आंशिक संशोधन किया गया है। संशोधन के बाद 18 तथा 19 अक्टूबर को होने वाली परीक्षाओं का आयोजन अब 28 एवं 29 अक्टूबर को किया जाएगा। आयोग सचिव रामनिवास मेहता ने बताया-अपरिहार्य कारणों के चलते परीक्षा कार्यक्रम को संशोधित किया गया है। ​कृषि विभाग संशोधित परीक्षा कार्यक्रम ………….. पढें ये खबर भी… सेवन वंडर में पीसा की झुकी मीनार तोड़ा जा रहा:एफिल टावर सहित 5 अजूबों को हटाया; ताजमहल को ध्वस्त करने में जुटे मजदूर अजमेर में सेवन वंडर को तोड़ने की कार्रवाई आज सोमवार को चौथे दिन भी जारी है। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत करोड़ों रुपए खर्च कर इसका निर्माण किया गया था। पीसा की झुकी हुई मीनार को तोड़ना शुरू कर दिया है, वहीं ताजमहल को हटाने के लिए मजदूर काम पर जुटे है। पूरी खबर पढें