डीजीपी कैलाश मकवाणा ने पुलिस के समस्त अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को त्यौहार पर लॉ एंड ऑर्डर बनाए रखने एवं उनकी मेहनत एवं कर्तव्यनिष्ठा के लिए तथा प्रदेश की जनता को भी बधाई मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की मंशा अनुसार मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा होली त्यौहार के लिए विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की बैठक में भी स्पष्ट निर्देश दिए गए थे।पूरे प्रदेश में पुलिस द्वारा विगत एक सप्ताह से फ्लैग मार्च, कांबिंग गश्त एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जा रही थी। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस पिकेट्स, पेट्रोलिंग एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने निरंतर मॉनिटरिंग की। सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल देते हुए कई शहरों में हिंदू एवं मुस्लिम भाइयों ने साथ साथ होली का त्योहार मनाया।संपूर्ण प्रदेश में पूर्ण शांति बनी रही। पुलिस महानिदेशक श्री मकवाणा द्वारा मध्य प्रदेश पुलिस के समस्त अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को उनकी मेहनत एवं कर्तव्यनिष्ठा के लिए तथा प्रदेश की जनता को भी बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं.. Post navigation मप्र वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ सनव्वर पटेल की रोजा इफ्तार पार्टी में मांगी जायेगी धर्मगुरुओं द्वारा अमन, चैन, प्यार, भाईचारे और मोहब्बत की दुआ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में पुलिस लाइन, उज्जैन में आयोजित “होली मिलन समारोह