मप्र वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ सनव्वर पटेल की रोजा इफ्तार पार्टी में मांगी जायेगी धर्मगुरुओं द्वारा अमन, चैन, प्यार, भाईचारे और मोहब्बत की दुआ

मप्र वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ सनव्वर पटेल द्वारा सोमवार 17 मार्च को रोजा इफ्तार का भव्य आयोजन कराया जा रहा है। इसमें बड़ी संख्या में रोजेदारों के साथ सभी धर्मगुरु शामिल होकर इफ्तार करेंगे। वक्फ बोर्ड अध्यक्ष सनव्वर पटेल द्वारा सोमवार को आयोजित रोजा इफ़्तार पार्टी में शामिल लोग और धर्म गुरुओं द्वारा क्षेत्र और मुल्क में अमनचैन, आपसी भाईचारा बरकरार रहने की दुआएं मांगी जाएंगी।

मप्र वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ सनव्वर पटेल ने कहा कि रमजान का महीना बड़ी रहमतों, बरकतों और मगफिरत का माह है। इसमें लोगों को पूरी शिद्दत से अल्लाह की इबादत करनी चाहिए और मुल्क की तरक्की खुशहाली और अमन चैन के लिए दुआ करनी चाहिए।

उल्लेखनीय है कि मप्र वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ सनव्वर पटेल द्वारा आपसी सद्भावना और सौहार्द्र के लिए रोजा इफ़्तार पार्टी का आयोजन किया जाता हैं जिसमें पूरे सूबे के लोगों सहित इमाम, हाफिज, काजी और मुफ्ती साहिबान के साथ-साथ विभिन्न समाजों के धर्म गुरु भी शिरकत करते हैं।