हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन आज यानी बुधवार (12 मार्च) को शेयर बाजार में तेजी है। सेंसेक्स करीब 250 अंक की तेजी के साथ 74,350 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में 50 अंक की तेजी है, ये 22,550 पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 में तेजी और 10 में गिरावट है। एयरटेल के शेयर में 2.16%, जोमैटो में 1.85% और टाटा मोटर्स में 1.64% की तेजी है। वहीं, इंडसइंड बैंक का शेयर 4.12%, इंफोसिस में 3% और TCS में 1.20% की गिरावट है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 27 में तेजी, 16 में गिरावट और 7 बिना बदलाव के कारोबार कर रहा है। NSE के IT के शेयरों में 2.21% की सबसे ज्यादा गिरावट है। इसके अलावा, FMCG और फार्मा में मामूली गिरावट है। जबकि, ऑयल एंड गैस और बैंकिंग शेयरों में मामूली तेजी है। अमेरिकी बाजार में गिरावट मंगलवार को बाजार में मामूली गिरावट रही अमेरिकी बाजारों में 4% तक की गिरावट का असर कल यानी, मंगलवार (11 मार्च) को भारतीय बाजारों पर नहीं दिखा। सेंसेक्स 12 अंक की मामूली गिरावट के साथ ये 74,102 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में 37 अंकों की तेजी रही। ये 22,497 पर बंद हुआ। सुबह सेंसेक्स करीब 400 अंक गिरकर 73,663 के दिन के निचले स्तर पर आ गया था। निफ्टी भी 100 अंकों से ज्यादा फिसल गया। निफ्टी ने 22,314 का डे-लो बनाया। सबसे ज्यादा तेजी रियल्टी शेयरों में रही। निफ्टी रियल्टी इंडेक्स 3.63% चढ़कर बंद हुआ। ऑयल एंड गैस इंडेक्स में 1.21% की तेजी रही। मेटल इंडेक्स 0.53% चढ़कर बंद हुआ। प्राइवेट बैंक के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट है। प्राइवेट बैंक इंडेक्स 1.38% गिरा है। Post navigation Stock market today: BSE Sensex opens over 250 points up; Nifty50 above 22,550 अमेरिकी बाजार में बड़ी गिरावट जारी:डाउ जोंस 2 दिन में 3% से ज्यादा टूटा, इससे अमेरिका में मंदी की आहट